फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: 50 विद्यार्थियों ने किया जेएनवी पंडोह का भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। जिला मंडी के पीएमश्री स्कूलों के 50 विद्यार्थियों ने सोमवार को जेएनवी पंडोह का शैक्षणिक भ्रमण किया। जवाहर नवोदय विद्यालय के उपप्रधानाचार्य निदेश राणा और वरिष्ठ अध्यापक जितेंद्र ने बताया कि पीएमश्री स्कूलाें में कोटली, पांगणा, मलोह, गोहर और कन्या स्कूल मंडी के करीब 50 विद्यार्थियों ने भ्रमण कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों और अध्यापकों का स्वागत किया। विद्यार्थियों को विद्यालय परिसर का भ्रमण करवाया और यहां की दिनचर्या के बारे में जानकारी दी। विद्यालय की काउंसलर रंजना ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। सभी विद्यार्थियों ने नवोदय विद्यालय की आधुनिक सुविधाओं और अनुशासनात्मक वातावरण को नजदीक से देखा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें