शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 15 गैर शिक्षकों और 35 छात्रों, शोधार्थियों ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ प्रति कुलपति प्रो. राजिंद्र वर्मा ने किया। प्रो. वर्मा और उनकी धर्म पत्नी डॉ. रेनू वर्मा ने अंगदान की शपथ भी ली। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण कार्यालय द्वारा आरसीएस हिल क्वीन के सहयोग से आयोजित इस शिविर में वाणिज्य विभाग के प्रो. राज कुमार ने 25वीं बार रक्तदान किया। राज्य अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (एसओटीटीओ) के समन्वयक नरेश ने अंगदान का महत्व महत्व बताया। डॉ. कंचन की अगुवाई में केएनएच ब्लड बैंक टीम ने रक्तदान शिविर के आयोजन में सहयोग प्रदान किया। शिविर में छात्र अक्षित और गौरव ने समेत कई विद्यार्थियों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. ममता मोक्टा, आरसीएस हिल क्वीन की अध्यक्ष रोटेरियन पूजा गोयल, आईपीपी रोटेरियन माला सिंह, रोटेरियन मीना शर्मा, रोटेरियन विपिन गुप्ता, रोटेरियन अनीता शर्मा, गीता राम, हेमंत साशांक और बंधना भी मौजूद रहीं। ब्यूरो