फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: समरहिल में जला 50 फीट ऊंचा रावण

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। समरहिल खेल मैदान में रात 7:50 बजे मुख्य अतिथि मुख्य सचिव केके पंत ने रावण के पुतले का दहन किया। समरहिल में इस बार 50 फीट ऊंचा रावण, 45 फीट ऊंचा कुंभकर्ण और 40 फीट ऊंचा मेघनाद का पुतला तैयार किया था। बच्चों के मनोरंजन के लिए बाउंस हाउस और ट्रेंपोलिन की व्यवस्था की थी। मुख्य अतिथि केके पंत ने उपस्थित लोगों को दशहरे की शुभकामनाएं दीं। दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद वीरेंद्र ठाकुर भी मौजूद रहे। उन्होंने लोगों को दशहरे की शुभकामनाएं दीं। समरहिल में दशहरा उत्सव के आयोजन में स्थानीय लोगों, विद्यार्थियों और युवाओं की भागीदारी रही। पुतला दहन के साथ लोगों ने उत्सव का आनंद लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें