फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय महिला कौशल विकास संस्थान में पढ़ाए जाएंगे पांच विषय

Thu, 07 Mar 2019 10:47 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य सरकार प्रदेश के युवाओं के कौशल विकास के लिए विशेष प्रयास कर रही है, जिससे प्रदेश का युवा रोजगार ढूंढने के बजाय रोजगार प्रदाता बन सके। संस्थान में पांच विषयों फैशन डिजाइनिंग एवं प्रौद्योगिकी, कॉस्मेटोलॉजी, डैस्कटॉप पब्लिशिंग ऑपरेटर, आर्किटेक्चरल असिस्टेंटशिप और सिविल ड्राफ्टसमैन के पाठ्यक्रम होंगे।सभी पाठ्यक्रमों में 20-20 सीटों का प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर राष्ट्रीय महिला कौशल विकास प्रशिक्षण संस्थान की आधारशिला रखने के बाद संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन


इस संस्थान की स्वीकृति केंद्र सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता विभाग के महानिदेशालय ने प्रदान की है। वर्तमान में यह संस्थान शिमला जिले के शामलाघाट स्थित डाइट परिसर से कार्य कर रहा है। यह संस्थान न केवल महिलाओं में कौशल विकास को बढ़ावा देने में सहायक होगा, बल्कि महिला सशक्तीकरण में भी कारगर साबित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय महिला कौशल प्रशिक्षण संस्थान के स्थायी परिसर निर्माण के लिए शिमला के निकट झुंडला में सात एकड़ निशुल्क भूमि उपलब्ध करवाई है।

विज्ञापन

इस भूमि के टुकड़े पर 27.95 करोड़ रुपये से स्टेट ऑफ  आर्ट परिसर बनाया जाएगा। इस भवन का निर्माण एक वर्ष के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने प्रदेश सरकार की और से इस परिसर के शीघ्र निर्माण के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। ठाकुर ने कहा कि इस परिसर में संस्थागत खंड आवासीय खंड, लड़कियों के लिए आधुनिक सुविधा से सुसज्जित छात्रावास, विश्राम गृह में विस्तार का प्रावधान रखा गया है।

यह पर्यावरण मित्र भवन होगा, जिसमें सौर पैनलिंग और वर्षा जल संग्रहण ढांचे की सुविधा होगी। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र्र सिंह ठाकुर, सांसद राम स्वरूप शर्मा, महापौर कुसुम सदरेट, भारत के सामान्य कौशल विकास एवं उद्यमिता निदेशालय के उप निदेशक एसडी लैहरी, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीकांत बाल्दी, एचपीएमसी के उपाध्यक्ष गणेश दत्त, हिमाचल कौशल विकास निगम के निदेशक रोहण चंद ठाकुर और उपायुक्त शिमला अमित कश्यप सहित कई अन्य उपस्थित थे।
                 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें