फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेड सिक्योरिटी में दिल्ली जाएगा 5 क्विंटल सोना

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल की शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं की ओर से चढ़ाए गए सोने-चांदी के सिक्के अब जल्द ही लोगों के लिए उपलब्ध होंगे। शक्तिपीठों के सोने-चांदी के इन सिक्कों को श्रद्धालु खरीद सकेंगे। एमएमटीसी (माइंस एंड मिनरल ट्रेडिंग कॉरपोरेशन) ने इस सोने-चांदी के सिक्के बनाने को हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन


जल्द ही चिंतपूर्णी, चामुंडा, ज्वालाजी, बज्रेश्वरी, नयनादेवी मंदिरों में चढ़े सोना-चांदी को सिक्कों में ढालकर श्रद्धालुओं को बेचा जाएगा। हिमाचल के शक्तिपीठों में करीब पांच क्विंटल सोना और 159 क्विंटल चांदी मौजूद है। प्रदेश के प्रसिद्ध मंदिरों में चढ़े सोने-चांदी के सिक्के बनाने के हिमाचल सरकार के प्रस्ताव को एमएमटीसी ने स्वीकार कर लिया है।

सिक्के बनाने को दिल्ली भेजा जाएगा सोना

एमएमटीसी की ओर से इस बारे में भाषा एवं संस्कृति विभाग के निदेशक को पत्र भेज दिया है। विभिन्न मंदिर न्यास के अधिकारियों को भी एग्रीमेंट की कॉपी पहुंच गई है। खास यह है कि मंदिरों का यह सोना- चांदी विभिन्न चरणों के तहत सिक्के बनाने को दिल्ली भेजा जाएगा।

जेड सिक्योरिटी में एमएमटीसी सोने-चांदी को हिमाचल से दिल्ली ले जाएगा। मंदिरों से संबंधित अधिकारी भी साथ दिल्ली जाएंगे। सोने-चांदी के सिक्के बनाने की एवज में लिए जाने वाला शुल्क भी तय कर दिया गया है। 100 ग्राम सोने का सिक्का बनाने के 500 रुपये वसूले जाएंगे। मेल्टिंग, मेकिंग और पैकिंग चार्ज अलग से होगा।

एमएमटीसी की सिक्योरिटी आएगी हिमाचल

चिंतपूर्णी, चामुंडा, ज्वालाजी और बज्रेश्वरी मंदिरों से सोना-चांदी दिल्ली तक पहुंचाने को 75-75 हजार रुपये का ट्रांसपोर्ट चार्ज लगेगा, जबकि नयनादेवी के लिए यह चार्ज 60,000 रुपये होगा। नयनादेवी मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं एसडीएम डा. एमएल मेहता का कहना है कि इस संदर्भ में एमएमटीसी ने पत्र जारी कर दिया है।

एग्रीमेंट की प्रतियां भी पहुंच गई हैं। जल्द ही यह एग्रीमेंट साइन हो जाएगा। उनके अनुसार सोना-चांदी दिल्ली तक ले जाने के लिए एमएमटीसी की सिक्योरिटी हिमाचल आएगी। मंदिर न्यास के अधिकारी भी साथ जाएंगे।
विज्ञापन

कितने में बनेंगे सोने-चांदी के सिक्के

एमएमटीसी की ओर से जारी पत्र के मुताबिक दो ग्राम का सिक्का 200, 05 ग्राम का 250, दस ग्राम का 300, 20 ग्राम का 350, 50 ग्राम का 450, सौ ग्राम का 500 रुपये में बनेगा। इसके अलावा 6000 रुपये डाई चार्ज प्रति 1000 सिक्के लिया जाएगा।

कहां कितना सोना-चांदी- सरकारी रिकार्ड के अनुसार हिमाचल के 29 मंदिर सरकार के अधीन हैं। इनमें पांच क्विंटल सोना और 158 क्विंटल चांदी उपलब्ध है। नयनादेवी मंदिर में करीब डेढ़ क्विंटल सोना, 56 क्विंटल चांदी, बज्रेश्वरी मंदिर में 28 किलोग्राम सोना 959 किलोग्राम चांदी, चिंतपूर्णी मंदिर में पौने दो क्विंटल सोना, 59 क्विंटल चांदी, ज्वालाजी में 37 किलोग्राम सोना और एक क्विंटल चांदी उपलब्ध है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें