फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी! शिमला में बनेंगे पांच नए पार्क

Tue, 30 Dec 2014 11:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शहरी विकास, आवास एवं नगर नियोजन मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि शहरी विकास प्राधिकरण (हिमुडा) शिमला में पांच नए पार्क विकसित करेगा। इससे यहां आने वाले पर्यटकों, स्थानीय लोगों और विशेषकर बच्चों को टहलने तथा खेलने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


इन पार्कों का निर्माण नगर निगम शिमला की मदद से होगा। वह सोमवार को हिमुडा के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। हिमुडा द्वारा प्रदेश में आवासीय कालोनियों के निर्माण की संभावनाओं का पता लगाने पर चर्चा की गई।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिलों में उपायुक्तों के माध्यम से जमीन की व्यवहारिकता का पता लगाकर औपचारिकताएं पूरी की जाएं। निजी बिल्डर आम लोगों की जरूरतें पूरी नहीं कर पा रहे। इससे उपभोक्ताओं को सदैव फ्लैट के पूर्ण रूप से अधिग्रहण करने की चिंता रहती है।
विज्ञापन


बैठक में हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत सिंह छाजटा, प्रधान सचिव मनीषा नंदा, विशेष सचिव वित्त अक्षय सूद, शहरी विकास विभाग के निदेशक जेएम पठानिया और हिमुडा के निदेशक विकास कपूर मौजूद रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें