फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में तीन महीने स्कूल खोलने के पक्ष में नहीं 48 फीसदी अभिभावक

Thu, 10 Jun 2021 10:43 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

शिक्षा मंत्री ने सचिवालय से ई पीटीएम का समापन करते हुए कहा कि स्कूल खोलने के लिए सरकार जल्दबाजी नहीं करेगी। कोरोना मामलों में कमी आने के बाद ही विचार होगा। मंत्रिमंडल में प्रस्ताव  लाएंगे। छोटी कक्षाओं के स्कूल खोलने का अभी कोई विचार नही हैं।
विज्ञापन
स्कूल(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अपने बच्चों को पढ़ाने वाले 48 फीसदी अभिभावक अभी तीन माह तक स्कूल खोलने के पक्ष में नहीं हैं। बुधवार को हुई ई-पीटीएम के बाद शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने बताया कि 58 फीसदी अभिभावकों ने ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखने का सुझाव दिया है। चार से नौ जून तक प्रदेश के 8.32 लाख अभिभावकों के साथ साढ़े 48 हजार शिक्षकों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन संवाद किया।

विज्ञापन


2.94 लाख अभिभावकों ने सुझाव दिए। करीब 92 फीसदी अभिभावकों के साथ ई पीटीएम से संवाद किया गया। वहीं शिक्षा मंत्री ने कहा कि ऑनलाइन पढ़ाई के लिए मोबाइल फोन से वंचित 10 फीसदी विद्यार्थियों को सरकार स्मार्ट फोन दिलाएगी। शिक्षा मंत्री ने बताया कि विभागीय अधिकारियों ने जानकारी दी है कि 10 फीसदी विद्यार्थियों के पास मोबाइल फोन नहीं है। शिक्षा मंत्री ने बुधवार को सचिवालय से ई-पीटीएम का समापन करते हुए कहा कि स्कूल खोलने के लिए सरकार जल्दबाजी नहीं करेगी। कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद ही विचार होगा। कैबिनेट बैठक में इसका प्रस्ताव लाएंगे। छोटी कक्षाओं के स्कूल खोलने का अभी कोई विचार नही हैं। कॉलेज खोलने का भी कोई फैसला नहीं लिया है।

समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक डॉ. वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि बीते वर्ष हुई ई-पीटीएम में 1.10 लाख अभिभावकों ने सुझाव दिए थे। इस वर्ष 2.94 लाख ने फीडबैक दिया है। साढ़े 48 हजार शिक्षकों का करीब 8.32 लाख अभिभावकों से ई पीटीएम में संवाद हुआ है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखने के लिए जयराम सरकार विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन दिलाएगी। मोबाइल फोन से वंचित विद्यार्थियों को फोन दिलाने के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं का भी सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसको लेकर जल्द शिक्षा निदेशालय दिशा-निर्देश तैयार करेगा। सरकारी स्कूलों में जारी साप्ताहिक व्हाट्सएप क्विज में जिला कांगड़ा और हमीरपुर अव्वल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें