फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: हाईवे के किनारे से कैथलीघाट से मैहली तक हटाए 45 अवैध कब्जे

विज्ञापन
विज्ञापन
तारादेवी से मैहली तक दूसरे दिन हटाए 15 अतिक्रमण
विज्ञापन

वन विभाग के कर्मियों की मौजूदगी में चली कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। उच्च न्यायालय के आदेशों पर लोक निर्माण विभाग के एनएच विंग के शालाघाट सब-डिवीजन ने लगातार दूसरे दिन नेशनल हाईवे-5 कालका-शिमला के किनारे से अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई जारी रखी। इन दो दिनों में विंग के अधिकारियों, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने कैथलीघाट से मैहली तक सड़क किनारे किए गए 45 अवैध कब्जों को हटाया।
पहले दिन कैथलीघाट से तारादेवी तक 30 अतिक्रमण हटाने के बाद वीरवार को तारादेवी से मैहली तक एनएच किनारे कार्रवाई की गई। विभाग के अधिकारियों की अगुवाई में दस मजदूरों और जेसीबी की मदद से अवैध रूप से बनाई गई दुकानों और अन्य ढांचों को ढहाया गया। इस कार्रवाई की जद में छोटे-बड़े सभी कारोबारी आए। शालाघाट सब-डिवीजन के सहायक अभियंता नेत्र प्रकाश और सहायक अभियंता राकेश कुमार सहित स्थानीय पुलिस और वन विभाग के कर्मचारियों ने एनएच और वन भूमि पर अवैध रूप से अस्थायी ढांचे बनाकर कारोबार करने वालों को हटाया और उनके ढांचों को जेसीबी से उखाड़ दिया। सहायक अभियंता नेत्र प्रकाश ने बताया कि तारादेवी से मैहली तक 15 ऐसे अवैध कब्जों को हटाने का कार्य किया गया है जबकि पहले दिन 30 अवैध ढांचे तोड़े गए थे। उन्होंने कहा कि उनके सब-डिवीजन के तहत कैथलीघाट से मैहली तक हटाए इन अवैध कब्जों पर विभाग की टीम अब नियमित रूप से नजर रखेगी। हटाए गए अवैध कब्जों की रिपोर्ट विंग के उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेहड़ी-फड़ी हटाने की कार्रवाई रहेगी जारी
एनएच विंग के ठियोग डिवीजन के तहत मैहली से नारकंडा तक एनएच-05 (कालका-शिमला-वांगतू) पर अवैध अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जा रहा है। अधिशासी अभियंता (ठियोग एनएच विंग) अरविंद भारद्वाज ने कहा कि एनएच की क्रैश बैरियर से ड्रेन तक की भूमि से अवैध कब्जे और रेहड़ी-फड़ी हटाने की कार्रवाई अभी भी जारी है। भविष्य में कोई दोबारा अतिक्रमण न कर सके, इसके लिए डिवीजन स्तर के अधिकारी नियमित रूप से निगरानी रख रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें