इससे पहले विस अध्यक्ष ने विधानसभा भवन तपोवन का निरीक्षण भी किया। खामियां मिलने पर उन्होंने कर्मचारियों को लताड़ भी लगाई। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि इसके अतिरिक्त नियम 62 के तहत दो सूचनाएं प्राप्त हुई हैं।
नियम 63 के तहत एक, नियम 101 के तहत पांच और नियम 130 के अंतर्गत 5 सूचनाएं मिली हैं। इनमें से नियम 101 के तहत सूचनाएं भेजने का समय समाप्त हो चुका है, जबकि अन्य नियमों के तहत अभी भी सूचनाएं भेजी जा सकती हैं।
विधानसभा अध्यक्ष के अनुसार अभी तक सड़कों की दयनीय स्थिति, स्वीकृत सड़कों की डीपीआर, प्रदेश में स्कूलों, कॉलेजों, स्वास्थ्य संस्थानों, पर्यटन, उद्यान, पेयजल आपूर्ति, युवाओं में बढ़ते नशे की रोकथाम, कर्मचारियों की पेंशन, कर्मचारियों को वेतन आयोग, सौर ऊर्जा और परिवहन व्यवस्था पर आधारित प्रश्न शामिल हैं।
विस भवन में शुरू होगा नेशनल ई-विधान संस्थान
विस अध्यक्ष ने विधानसभा भवन को अन्य गतिविधियों को दिए जाने की बातों को पूरी तरह से खारिज किया। उन्होंने बताया कि विधानसभा भवन में जल्द ही नेशनल ई-विधान संस्थान शुरू होगा, जिसमें देश भर के 40 विधानसभाओं से सदस्य ई-विधान की ट्रेनिंग हासिल करेंगे। इसके चलते विधानसभा भवन को किसी अन्य गतिविधि के लिए नहीं दिया जा सकता।