फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शिविर में एकत्रित किया 43 यूनिट रक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक रिज मैदान पर मंगलवार को 43 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर में 62 लोग रक्दान करने आए लेकिन स्वास्थ्य जांच के बाद 43 लोग ही रक्त दे पाए। यह शिविर निफा टीम शिमला की ओर से आर्यव्रत नॉन गवर्नमेंट आर्गेनाइजेशन एवं संस्था के सहयोग से संवेदना टूर के तहत आयोजित किया गया। इस समापन कैंप में युवाओं सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर आर्यव्रत नॉन गवर्नमेंट आर्गेनाइजेशन एवं संस्था स्वस्थ ब्रह्मांड सहित कई सामाजिक संस्थाओं का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला भाजपा अध्यक्ष केशव चौहान उपस्थित रहे जिन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए युवाओं को समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें