फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शहर में 4.26 करोड़ से पक्की होंगी सड़कें, व्यावसायिक परिसर बनेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की वित्त संविदा एवं योजना समिति की बैठक में फैसला, फ्लावरडेल से बखराई तक बनेगी दो किमी सड़क
विज्ञापन

91 लाख से बनेगी दो किलोमीटर लंबी सड़क
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर के विभिन्न वार्डों की सड़कों में हुए गड्ढे भरे जाएंगे और क्षतिग्रस्त सड़कें पक्की होंगी। मौसम ठीक होने के बाद नगर निगम यह काम शुरू कर देगा।
रास्तों की मेटलिंग का काम भी किया जाएगा। नगर निगम करीब 4.26 करोड़ की राशि इन कार्यों पर खर्च करेगी। ओल्ड बैरियर के पास बहुमंजिला व्यावसायिक परिसर का निर्माण किया जाएगा। यह फैसले नगर निगम की वित्त संविदा एवं योजना समिति (एफसीपीसी) की शुक्रवार को हुई बैठक में लिए गए। महापौर सुरेंद्र चौहान और उपमहापौर उमा कौशल ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में बताया गया कि बरसात में आई आपदा के कारण नगर निगम के विभिन्न वार्डों में सड़कों की हालत खराब है। आलम यह है कि सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं। इस कारण पैदल चलने के साथ लोगों को गाड़ियों में भी आवाजाही करना मुश्किल हो रहा है। पिछले कई महीनों से आ रही इस समस्या के बाद अब नगर निगम ने एफसीपीसी की बैठक में लाए इस प्रस्ताव पर चर्चा की और इसे पक्का करने को कहा है। फ्लवारडेल से बखराई तक 91,91,690 रुपये से दो किलोमीटर लंबा रोड बनाया जाएगा। यह रोड एसजेवीएनएल कार्यालय तक बनेगा। निगम के अनुसार सीएसआर के तहत इसको लेकर पैसा जारी हुआ है। एफसीए क्लीयरेंस भी इसको लेकर मिल गई है।
विज्ञापन


छोटा शिमला के एमसी शॉप के पास तीस लाख रुपये से सामुदायिक भवन कम व्यावसायिक परिसर का निर्माण करने का फैसला लिया गया। टूटीकंडी के ओल्ड बैरियर के पास 51 लाख रुपये से बहुमंजिला व्यावसायिक परिसर बनाया जाएगा। पूर्व में यहां पर नगर निगम का भवन था लेकिन बाद में उसे तोड़ दिया था। ऐसे में इसके बनने से नगर निगम को अतिरिक्त आय होगी। टूटीकंडी वार्ड में जंगली ग्राउंड के पास खेल मैदान बनाने का भी फैसला लिया गया। इसके लिए 4.30 लाख रुपये बजट रखा है। निगम प्रशासन का कहना है कि इन कार्यों के टेंडर शीघ्र किए जाएंगे। इस अवसर पर आयुक्त भूपेंद्र अत्री, अतिरिक्त आयुक्त डॉ. भुवन शर्मा, पार्षद आरआर वर्मा, ममता चंदेल, विशाखा मोदी, सीएचओ डॉ. अंजलि चौहान, वीपीएचओ डॉ. राहुल नेगी समेत आला अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन



16 लाख से खरीदे जाएंगे डंपर
नगर निगम 16 लाख रुपये की लागत से दो नए डंपर खरीदेगा। यह डंपर आईजीएमसी और केएनएच में कूड़े उठाने का काम करेंगे। नगर निगम का कहना है कि विशेष तौर पर इन्हीं अस्पतालों से कूड़ा उठाने का काम करेंगे। इससे यहां पर सफाई व्यवस्था प्रभावित न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें