फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोग बोले- वीआईपी को टैंकर, हमें कब तक लाइनों में लगाओगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। पानी की बूंद बूंद को तरस रहे लोगों ने सोमवार दोपहर करीब दो बजे दफ्तर पहुंचते ही उप महापौर राकेश शर्मा का घेराव कर दिया। पूछा कि आखिर कब तक लाइन में लगना पड़ेगा। पानी क्यों नहीं आ रहा।
कृष्णानगर, खलीणी, विकासनगर, ताराहॉल, फागली, यूएस क्लब और न्यू शिमला से आए लोगों ने आरोप लगाया कि वीआईपी को तो टैंकर भेज रहे हैं लेकिन आम जनता को लाइन में लगाकर सिर्फ दो बाल्टियां पानी दे रहे हैं। उप महापौर ने कहा कि जलस्तर घट गया है जिससे पानी नहीं आ रहा। बारिश के बाद ही स्थिति सामान्य हो सकेगी। इस पर लोग भड़क गए। कहा कि तब आप गाद आने का बहाना बना देते हैं। कृष्णानगर के लोगों ने कहा कि कुछेक घरों को तो सप्लाई दी है लेकिन बाकी घर में पानी नहीं आया है। यहां टैंकर भी नहीं आता। विकासनगर से आए लोगों ने पूछा आखिर कब पाइपलाइन से पानी देंगे।
विज्ञापन

---
कुष्ठ रोगी बोले, हमें कब देंगे पानी
इसी दौरान कुष्ठ रोगियों का एक प्रतिनिधिमंडल भी उप महापौर राकेश शर्मा से मिला। पूछा कि उनके आश्रम में आखिर पानी की सप्लाई कब देंगे। कहा कि पार्षद को इसकी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। उप महापौर ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

---
झूठ बोल रहे अफसर, खुद टैंकर लेेने पहुंचे पार्षद
वार्डों से टैंकरों की डिमांड तो आ रही है लेकिन टैंकर नहीं पहुंच रहे। सोमवार को कई पार्षद खुद टैंकर के लिए मालरोड पहुंचे। पार्षद किरण बावा ने आरोप लगाया कि निगम कंट्रोल रूम से टैंकर आने की सूचना दी जाती है लेकिन मौके पर टैंकर पहुंच ही नहीं रहे। उनके वार्ड में कई घंटे से लोग लाइन लगाकर खड़े हैं। पानी न मिलने पर उनसे सवाल पूछ रहे हैं। अब मजबूरी में खुद आकर टैंकर ले जाना पड़ रहा है। पार्षद शैली शर्मा और आनंद कौशल भी टैंकर की मांग करते दिखे। शैली शर्मा ने कहा कि तीन दिन से टैंकर मांगा था लेकिन नहीं भेजा गया। वार्ड के कई इलाकों में छह दिन से पानी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें