फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने आनॅलाइन किए 12 करोड़ के लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बुधवार को राजधानी के आरकेएमवी से ऑनलाइन 12.7 करोड़ की परियोजनाओं के लोकार्पण किए। सीएम ने आरकेएमवी के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन और सैनिक छात्रावास के साथ चौड़ा मैदान में नवीनीकृत बैडमिंटन हॉल का लोकार्पण भी किया। इसके साथ मुख्यमंत्री ने नाभा में सरकारी कर्मचारियों के लिए 7.56 करोड़ की लागत से बने 56 आवासीय क्वार्टरों का भी लोकार्पण किया। उन्होंने कला भाषा एवं संस्कृति विभाग के वुड हॉल कॉटेज के जीर्णोद्धार के लिए आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों को खूब लगन से पढ़ाई करनी चाहिए और अपने विषय के अतिरिक्त भी अध्ययन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्रमबद्ध तरीके से कॉलेज परिसर में बनने वाले अन्य भवनों का निर्माण भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को उनके घर-द्वार के समीप गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए राज्य सरकार वचनबद्ध है। सरकार लड़कियों को उच्च स्तर तक नि:शुल्क शिक्षा सुनिश्चित बना रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में व्यावसायिक संस्थान खोले जा रहे हैं, जिससे युवा राज्य के भीतर यह शिक्षा प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि बच्चों को विधानसभा के समीप स्थापित किए जा रहे डिजिटल पुस्तकालय की सुविधा का लाभ भी लेना चाहिए। इस दौरान उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. बीएल बिंटा, उपाध्यक्ष राज्य पर्यटन निगम हरीश जनारथा, निगम महापौर कुसुम सदरेट, कॉलेज प्रधानाचार्य नम्रता टिकु आदि अधिकारी और कॉलेज छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें