अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। बाबा राम रहीम मामले के दौरान हिमाचल की सबसे बड़ी फल और सब्जी मंडी ढली को भारी नुकसान झेलना पड़ा। ढली मंडी से दिल्ली और चंडीगढ़ मंडी को भेजी गई सब्जियां भी खराब हो गई हैं। मार्गों के बंद होने के कारण व्यापारी सेब खरीदने से भी झिझक रहे थे। रविवार को यातायात बहाल होने से फल मंडी भट्ठाकुफर में सेब की अन्य दिनों से भारी आमद आई। रविवार को फल मंडी में करीब 50 हजार से अधिक सेब की पेटियां आई हैं। व्यापारियों ने भी सेब खरीदना शुरू कर दिया। पिछले एक सप्ताह से सेबों के दाम स्थिर बने हुए हैं। यातायात बंद होने से सेब के दामों मे कोई खास उछाल और गिरावट नहीं आई है। इन दिनों चौपाल और इसके आस पास के क्षेत्रों में सेब सीजन जोरों पर है। कुछ दिन बाद कोटखाई, जुब्बल, नारकंडा और इसके आस पास के क्षेत्रों से सेब आएगा।
...
सेबों के दाम स्थित
सेब के दाम स्थिर बने हुए हैं। पिछले सप्ताह रॉयल सेब 1500 से 2000 रुपये तक बिक रहा था। वहीं रविवार को भी सेब 1500 से 2000 रुपये तक ही बिका। रेड गोल्डन पिछले सप्ताह 600 से 800 रुपये तक बिक रहा था और इस सप्ताह 500 से 750 रुपये तक बिक रहा है। गोल्डन पिछले सप्ताह 400 से 600 रुपये तक बिक रहा था वहीं इस सप्ताह भी गोल्डन 400 से 600 रुपये तक ही बिक रहा है।
...
20 हजार पेटी ज्यादा आई : नाहर सिंह
फल एवं सब्जी मंडी के अध्यक्ष नाहर सिंह चौधरी का कहना है कि चंडीगढ़ हाईवे के बंद रहने से व्यापारियों ने सेब खरीदना बंद कर दिया था। रविवार को अन्य दिनों के मुकाबले 20 हजार ज्यादा पेटियां मंडी में पहुंची है।