फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू आज पूरा करेगा 47 साल का सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। विश्वविद्यालय आज 47वां स्थापना दिवस मनाएगा। इस उपलक्ष्य पर विवि में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। 22 जुलाई 1970 को समरहिल में स्थापित विश्वविद्यालय यूजीसी नेक से ए ग्रेड प्राप्त है और देश के नामी विवि में इसको गिना जाता है। एचपीयू का 47 साल का इतिहास उपलब्धियों भरा रहा है। एचपीयू में 2013 से उपाधियों का डिजिटिलाइज किया गया है। एचपीयू में शिक्षक गैर शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए 63 शिक्षक और 80 गैर शिक्षकों की भर्ती की जा चुकी है।
कुलपति प्रो. राजिंद्र सिंह चौहान ने कहा कि शैक्षणिक स्तर को बढ़ाया जाए इसके लिए 26 सदस्यीय समिति गठित की गई है जो विशेष रूप से परिसर सुंदरीकरण के साथ पर्यावरण संरक्षण और सफाई को बढ़ावा देगी। एचपीयू की उपलब्धियों में विवि के जीव विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, रसायन विभाग, भौतिकी विभाग, सांख्यिकी एवं गणित तथा एमटीए में यूजीसी से क्रमश: 1.45 करोड़, 70 लाख, 75 लाख, 1.47 करोड़, 1.07 करोड़ और 36 लाख की राशि मिली है।
विज्ञापन

छात्र, शिक्षक और कर्मचारी हर वर्ग को एक अधिकार पत्र तैयार कर जिम्मेदारियां, सीमाएं, समस्याएं तथा अधिकारों को रेखांकित किया गया है। एचपीयू में शोध को बढ़ावा देने को सैप, फि स्ट, डीआरएस एवं विभिन्न परियोजनाएं लाने को प्रोत्साहित किया गया है। इससे विवि के जैव प्रौद्योगिकी, जीव विज्ञान, शिक्षा, रसायन, गणित, भौतिकी विभागों को अनुदान मिला है।
---
एचपीयू के छात्रों का यूजीसी नेट में दबदबा
एचपीयू के छात्रों का हर यूजीसी नेट परीक्षा में दबदबा रहा है। यूजीसी नेट 2015 में 172 छात्र, 2016 में 165 छात्र, 2017 में 152 छात्रों ने परीक्षा पास की है।
---
एचपीयू की खेल उपलब्धियां
इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग प्रतियोगिता में एचपीयू के वीरेंद्र कुमार ने स्वर्ण पदक जीता है। इंदौरा कॉलेज छात्र गुरमीत सिंह दक्षिण कोरिया में हुई वर्ल्ड खेल मुकाबले की जूडो स्पर्धा में भारतीय विश्वविद्यालय संघ की टीम के सदस्य रहे। उत्तर क्षेत्र महिला वॉलीबाल में एचपीयू ने दूसरा स्थान पाया, जूडो में राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा, अंब की छात्रा अनिता ने राष्ट्रीय सेवा योजना में इंदिरा गांधी पुरस्कार प्राप्त किया। गैर शिक्षक कर्मियों की टीम वाइस चांसलर टी-20 की विजेता रही।
विज्ञापन

---
शोध को बढ़ावा देने के लिए कई करार
एचपीयू ने शोध और शिक्षा के आदान प्रदान को कई अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों के साथ करार किए हैं। भारतीय-कनेडियन स्टडी सेंटर, भारतीय-ऑस्ट्रेलियन, न्यूजीलैंड स्टडी सेंटर कार्य कर रहा है। एचपीयू ने आरट्रेक, सेना प्रशिक्षण कमान और विश्वविद्यालय के साथ, सीपीआरआई, इंग्लैंड के बाथ स्पा विश्वविद्यालय के साथ करार साइन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें