शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में शनिवार को बीबीए और बीसीए की प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। बीबीए के लिए यूआईएलएस और यूसीबीएस एवालॉज चौड़ा मैदान में परीक्षा केंद्र बनाए थे। बीसीए के लिए यूसीबीएस और विवि के सांध्यकालीन अध्ययन विभाग इवनिंग कॉलेज में परीक्षा केंद्र स्थापित किए थे। सुबह और दोपहर बाद के दो सत्रों में परीक्षा हुई। बीबीए में 416 में से 316 विद्यार्थी अपीयर हुए जबकि बीसीए की प्रवेश परीक्षा में 576 में से 390 ने प्रवेश परीक्षा दी। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि परीक्षा तय समय पर शुरू हुई। विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. बीके शिवराम ने कहा कि पहले दिन आयोजित की गई परीक्षाओं के संचालन को लेकर किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है। ब्यूरो