अक्तूबर और नवंबर 2018 में कैंप के कारण परीक्षाएं नहीं दे पाए एनएसएस और एनसीसी के छात्रों को आने वाले समय में परीक्षा में बैठने का मौका देने का फैसला भी लिया गया। बैठक में विवि के वार्षिक प्रतिवेदन 2017-18 को स्वीकृति प्रदान की गई है।
सहायक आचार्य की भर्ती में बदलाव को दी मंजूरी
बैठक में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के विनियमन-2018 के अनुसार सहायक आचार्य की टेली शीट को अनुमोदित करने का फैसला लिया गया। सहायक आचार्य की भर्ती में एक पद के लिए आए कुल आवेदकों में कम से कम 15 को कॉल किया जाएगा। इनमें 5 पात्र आवेदकों को साक्षात्कार को बुलाने और न्यूनतम तीन के व्यक्तिगत रूप से साक्षात्कार में होना अनिवार्य किया जाएगा। एक से अधिक रिक्त पदों के लिए होने वाली भर्ती मेें 25 को शार्ट लिस्ट कर कॉल करना, सात को साक्षात्कार को बुलाने के साथ ही, पांच का साक्षात्कार में व्यक्तिगत रूप से बुलाया जाएगा।
प्रोग्रामर के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी के नियम अपनाएगा एचपीयू
बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रोग्रामर के पद के लिए एचपीयू पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला और पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के भर्ती और पदोन्नति नियमों को फॉलो करेगा।
कार्यकारी परिषद की शुक्रवार को हुई बैठक में अधिकारियों के रिक्त पदों को भरने को पात्रता के लिए पिछले पद पर दो माह की छूट दी गई। ईसी की बैठक समाप्त होते ही विश्वविद्यालय ने आठ अधिकारियों की पदोन्नति के आदेश जारी कर उन्हें तोहफा देने में देर नहीं की। आदेशों में भर्ती एवं पदोन्नति कमेटी की अनुशंसा और शुक्रवार को हुई कार्यकारी परिषद के फैसले का हवाला देते हुए पदोन्नति आदेश जारी कर दिए गए। कुलसचिव घनश्याम चंद की ओर से जारी किए आदेशों में उप-कुलसचिव कुसुम शर्मा को प्लानिंग एंड डेवलपमेंट ऑफिसर के पद पर पदोन्नति दी गई है।
शुक्रवार को ही जारी एक अन्य पदोन्नति आदेशों में सात गैर शिक्षक श्रेणी के अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है। प्रदीप कुमार को पदोन्नत कर अतिरिक्त परीक्षा नियंत्रक बनाया है। हेमंत कुमार शर्मा को पदोन्नत कर उप-कुलसचिव, पूर्ण दत्त (कंपाइलेशन ब्रांच) और जगदीश राम (कैश सेक्शन) को पदोन्नत कर सहायक कुलसचिव और सुदर्शना भंडारी (दीन दयालय उपाध्याय पीठ), हेम चंद (स्थापना शाखा) और महेश चंद (एग्जाम टू) को पदोन्नति देकर अनुभाग अधिकारी बनाया गया है।