फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शिविर में 35 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। रोट्रेक्ट क्लब यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज ने रोटरी क्लब शिमला हिल क्वींस के साथ मिलकर वीरवार को रिज मैदान पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम में पीडीजी रोटेरियन वीपी काल्टा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। रोट्रेक्ट महादान सप्ताह के तहत आयोजित इस शिविर में युवाओं ने भाग लिया और रक्तदान के महत्व को समझते हुए समाजसेवा में योगदान दिया। इस दौरान 35 युवाओं ने रक्तदान किया। इस दौरान आईजीएमसी ब्लड बैंक की टीम भी मौजूद रही। इस अवसर पर रोटरी क्लब शिमला हिल क्वींस की अध्यक्ष माला सिंह, सचिव तरुणा कौशल, कार्यकारी सदस्य गुरप्रीत कौर, पूर्व अध्यक्ष सुरभि करोल, भावना सूद और रोट्रेक्ट क्लब के अध्यक्ष ऋजुल सेन मुख्य रूप से मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें