फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एचआरटीसी के शिमला लोकल डिपो की आय में 35 फीसदी की बढ़ोतरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हर रोज हो रही है दस लाख रुपये की कमाई, एचआरटीसी का दावा नियमित निरीक्षण और कर्मचारियों की मेहनत से बढ़ी आय
विज्ञापन

300 रूट हैं एचआरटीसी के शहर और ग्रामीण क्षेत्र में
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। एचआरटीसी की माली हालत को लेकर बेशक सवाल उठते रहे हों लेकिन शिमला के लोकल डिपो ने पिछले साल के मुकाबले अपनी सेवाओं में सुधार करके आमदनी में 35 फीसदी की बढ़ोतरी की है।
प्रबंधन की नियमित निगरानी और चालक-परिचालकों की सेवाओं के कारण अब एचआरटीसी का लोकल डिपो हर रोज दस लाख रुपये की कमाई कर रहा है। पिछले साल एचआरटीसी हर रोज करीब 6.50 लाख रुपये की आमदनी अर्जित कर रहा था। लोकल डिपो में शहर और ग्रामीण क्षेत्र को मिलाकर करीब 300 रूट हैं। इसमें 240 के करीब बसें विभिन्न रूटों पर चलती हैं। एचआरटीसी ने आमदनी में बढ़ोतरी करने के लिए डिपो के इंस्पेक्टरों को नियमित निगरानी के लिए फील्ड में उतारा। इनका काम यह था कि वह जांच करें कि सभी बसों का तय समय पर संचालन हो रहा है या नहीं। ऐसा तो नहीं है कि बसें समयसारिणी से पहले या बाद में चल रही हैं, जिससे की लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है और इसका असर निगम की आमदनी पर पड़ रहा है।
विज्ञापन



फिक्स प्वाइंट चेकिंग से सवारियां बढ़ीं
लोकल डिपो की शहर में बड़ी संख्या में बसें चलती हैं। राजधानी में हर रोज हजारों लोग बसों से सफर करते हैं। आमतौर पर लोगों की शिकायत रहती थी कि जहां निजी बसें हर स्टॉपेज पर रुककर सवारियों को बैठाती हैं, वहीं एचआरटीसी की बसें सभी स्टॉपेज पर नहीं रुकतीं। इसको देखते हुए निगम प्रबंधन ने फिक्सड प्वाइंट चेकिंग को बढ़ाया। इसमें इंस्पेक्टरों को निर्देश जारी किए कि यह सुनिश्चित करें की बसें सभी स्टॉपेज पर 30 सेकंड तक जरूर रुकें। इस दौरान खलीनी, संजौली, टुटीकंडी क्रॉसिंग समेत छोटे स्टॉपेज पर भी निरीक्षण किया गया। इंस्पेक्टरों ने शहर में नियमित रूप से औचक निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया और चालकों और परिचालकों को हर स्टॉपेज पर रुकने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन




कोट
लोकल डिपो की आमदनी बढ़ाने के लिए कई प्रकार के प्रयास किए हैं। इसमें फिक्सड प्वाइंट चेकिंग के साथ ही इंस्पेक्टरों को बसों की नियमित जांच करने के निर्देश शामिल हैं। पिछले साल के मुकाबले अब एचआरटीसी का लोकल डिपो 35 फीसदी अधिक दस लाख रुपये प्रतिदिन की कमाई कर रहा है। आगे भी आमदनी बढ़ाने के लिए प्रयास जारी रहेंगे।
-अंकुर वर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, लोकल डिपो एचआरटीसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें