फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: संजॉली कॉलेज में 34 यूनिट रक्त एकत्रित

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 के तहत आयोजित मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव के तहत रोटरी क्लब शिमला ने गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस संजौली में नेशनल वालंटियर ब्लड डोनर्स डे पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब ने भी सहयोग किया। शिविर में 34 यूनिट रक्त संग्रहीत किया गया। इसमें कॉलेज के विद्यार्थी, फैकल्टी, सुरक्षा कर्मी और सहयोगी स्टाफ उत्साहपूर्वक रक्तदान करने पहुंचे। आईजीएमसी की ब्लड बैंक टीम ने लोगों को नियमित रक्तदान की शपथ भी दिलाई। स्टेट ऑर्गन एंड टिशू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन की सदस्य रामेश्वरी भी मौजूद रहीं। उन्होंने अंगदान का महत्व बताया। तीन लोगों ने अंगदान की प्रतिज्ञा भी ली। रोटरी क्लब शिमला और कॉलेज प्रशासन ने कहा कि इस तरह के रक्तदान शिविर समाज में स्वास्थ्य और मानवता के संदेश को फैलाने में अहम भूमिका निभाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें