शिमला। एपीएमसी शिमला-किन्नौर की मंडियों में बनीं दुकानों की नीलामी प्रक्रिया पूरी हो गई है। एपीएमसी की पराला मंडी में बनीं 34 नई दुकानों की नीलामी सोमवार को हुई। इसके लिए 45 आवेदन आए थे। पराला में तैयार की गईं नई दुकानें 4,700 से 5,500 रुपये मासिक किराये पर बिकीं। शिलारू में तैयार की गईं 28 दुकानें 3,500 से 4 हजार रुपये किराये पर नीलाम हुई हैं। सबसे अधिक बोली टुटू सब्जी मंडी में बनीं दुकानों की लगी है। टुटू में बनीं आठ नई दुकानों की नीलामी 8 हजार से 9,300 रुपये मासिक किराये पर हुई है। इसके अलावा सभी दुकानों पर 18 फीसदी जीएसीटी अलग से लगाया जाएगा है। सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन भट्ठाकुफर के प्रधान प्रताप चौहान और एपीएमसी के चेयरमैन देवानंद वर्मा ने बताया कि दुकानों की नीलामी पूरी हो चुकी है। मंडियों में आढ़ती कभी भी कारोबार कर सकते हैं। संवाद