फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: बारिश नहीं होने से छह जिलों में 33 फीसदी फसलें तबाह, 9462 लाख का नुकसान, रिपोर्ट में खुलासा

Thu, 09 Mar 2023 10:44 AM IST
Krishan Singh विपिन काला, शिमला

सार

छह जिलों में 33 फीसदी तक रबी फसलें तबाह हुई हैं। इन जिलों में बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी, शिमला और सिरमौर शामिल हैं। 
विज्ञापन
सूखा(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में समय पर बारिश नहीं होने का असर दिखने लगा है। छह जिलों में 33 फीसदी तक रबी फसलें तबाह हुई हैं। इन जिलों में बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी, शिमला और सिरमौर शामिल हैं। अन्य पांच जिलों में 33 फीसदी से नीचे फसलों को नुकसान पहुंचा है। अब तक 9,462 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। राज्यभर से फील्ड से आई अधिकारियों की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है।
विज्ञापन


प्रदेश के सिर्फ दो जिले किन्नौर और लाहौल स्पीति ऐसे हैं, जहां के कृषकों को नुकसान नहीं हुआ है। मौसम की सबसे अधिक मार बारिश पर आधारित क्षेत्रों पर पड़ी है। गेहूं, जौ और मटर की फसलें बारिश नहीं होने से प्रभावित हुई हैं। प्रदेश के 10 जिलों में कुल 4,01,853 हेक्टेयर भूमि में रबी फसलों की बिजाई होती है। इसमें से 85538.20 हेक्टेयर भूमि में 15 से 33 फीसदी तक फसलों को नुकसान हुआ है। हमीरपुर में सबसे अधिक 2857.78 लाख रुपये का नुकसान हो चुका है।

राज्य के कृषि निदेशक डॉ. राजेश कौशिक कहते हैं कि समय पर बारिश न होने से दो जिलों को छोड़कर अन्य सभी दस जिलों में रबी फसलों को कुल 9462.13 लाख का फसली नुकसान हुआ है। इनमें गेहूं, जौ और मटर की फसल प्रमुख हैं। ये वही क्षेत्र हैं, जहां के किसान सिंचाई के लिए पूरी तरह से बारिश पर निर्भर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला           आर्थिक नुकसान लाख में
बिलासपुर        775.78
चंबा              229.38
हमीरपुर          2857.78
कांगड़ा           571.01
कुल्लू            61.96
मंडी             1544.00
शिमला           1657.15
सिरमौर           822.17
सोलन            849.29
ऊना             93.62



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें