फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार ने बेल्डिंग कर रहे दो लोगों को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर पुंघ में एक कार चालक ने दुकान के आगे बेल्डिंग कर रहे दो लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इन्हें उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने एक को चंडीगढ़ स्थित पीजीआई और दूसरे को नेरचौक स्थित मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। घायलों कर पहचान दुकान मालिक जगदेव चंद (46) और उसके पास कार्य करने वाले भादर सिंह (55) के रूप में हुई है। थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने बताया कि पुलिस ने सूचना मिलने पर मौका पर पहुंच कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें