फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी ने मतगणना केंद्रों, स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋग्वेद ठाकुर ने सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के लिए बनाए गए मतगणना केंद्रों तथा ईवीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को इन केंद्रों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस मौके पर उनके साथ उपमंडलाधिकारी बाल कृष्ण, पुलिस उपअधीक्षक चंद्र पाल, तहसीलदार हुसैन चंद चौधरी, खंड विकास अधिकारी तवेंद्र कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने सरकाघाट में अधिकारियों से मतदाता जागरूकता को समर्पित सप्रेम अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की और उन्हें प्रत्येक मतदाता से व्यक्तिगत संपर्क साध कर उन्हें मतदान प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें