फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्की सी बर्फबारी में प्रशासन के दावे फेल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। बर्फबारी से निपटने के लिए प्रशासन की ओर से किए तमाम दावे महज 5 सेंटीमीटर हिमपात में ही हवा हो गए। हल्की सी बर्फबारी के बाद ही राजधानी को ऊपरी शिमला से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-05 पर ट्रैफिक जाम हो गया। सोमवार को दिनभर छराबड़ा, कुफरी, गलू, लंबीधार और फागू में जाम की स्थिति बनी रही। लोगों को एक घंटे का सफर तय करने में चार से छह घंटे का समय लगा।
बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए शिमला से कुफरी गए सैलानियों को दिनभर वाहनों में कैद रहना पड़ा। छराबड़ा की चढ़ाई में ही गाड़ियां स्किड होना शुरू हो गईं। धक्के मारकर जैसे तैसे वाहनों को छराबड़ा तक पहुंचाया गया। इसके बाद छराबड़ा और होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के बीच गाड़ियां स्किड होने से जाम लग गया। सड़क पर रेत मिट्टी डालने का काम दोपहर बाद शुरू हो पाया जिसके कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुफरी बाईपास पर सड़क के दोनों ओर गाड़ियां पार्क कर दी गईं और बीच में भी वाहन चालकों ने डबल लाइन लगा दी। इस कारण ट्रैफिक जाम हो गया और वाहनों की कतार कुफरी बाईपास से होटल रायल ट्यूलिप तक पहुंच गईं। लंबीधार से गलू तक जगह-जगह ट्रैफिक जाम लगता रहा। फागू और गलू के बीच उतराई में सड़क पर जमी बर्फ के कारण गाड़ियां स्किड होकर क्षतिग्रस्त हो गईं और जाम लगता रहा।
विज्ञापन


दोपहर बाद सुधरी स्थिति, पुलिस मौके पर पहुंची
सोमवार दोपहर बाद करीब चार वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई। ढली पुलिस के अधिकारियों और जवानों के कुफरी पहुंचने के बाद ट्रैफिक व्यवस्था बहाल हो पाई। इस दौरान सड़क पर रेत मिट्टी डालने का काम भी शुरू हो गया था।

ढली में रोका ट्रैफिक, छोड़ा तो लगा जाम
पुलिस ने ढली से छराबड़ा और कुफरी की ओर मशोबरा बॉयफरकेशन के पास ट्रैफिक रोक दिया। इस दौरान मीडिया की टीम को भी कवरेज के लिए कुफरी की ओर जाने की इजाजत नहीं दी। पुलिस ने जब सैलानियों के वाहन कुफरी की ओर छोड़े तो ट्रैफिक जाम हो गया। इस दौरान ठियोग से शिमला की ओर आ रहे वाहन भी जाम में फंस गए। अव्यवस्था के कारण सैलानियों और स्थानीय लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।

एचआरटीसी के 80 से अधिक रूट फेल
एचआरटीसी के सोमवार को 80 से अधिक रूटों पर बसें रवाना नहीं हो सकीं। कुफरी, नारकंडा और खड़ापत्थर में सड़क पर भारी फिसलन होने के कारण दोपहर बाद बस सेवा शुरू की गईं। इसके अलावा जो बसें रवाना की गईं वह भी घंटों जाम में फंसी रहीं। ठियोग से शिमला की ओर रवाना की बस को शिमला पहुंचने में चार घंटे लग गए। एचआरटीसी के तारादेवी, शिमला ग्रामीण, रामपुर, रोहड़ूू, रिकांगपिओ और नेरवा डिपो की कई बसें रूटों पर फंसी हुई हैं।
विज्ञापन


ठियोग-खड़ापत्थर रोहड़ूू सड़क बहाल : डीसी
ठियोग-खड़ापत्थर रोहड़ूू सड़क बहाल कर दी है, प्राइवेट बसें और छोटे वाहन चलना शुरू हो गए हैं। चौपाल खिड़की चंबी सड़क बंद है। ढली कुफरी ठियोग नारकंडा रामपुर सड़क भी बहाल है। छराबड़ा कुफरी फागू नारकंडा सड़क पर भारी फिसलन के चलते एहतियात बरतने की सलाह दी जाती है।
- अमित कश्यप, उपायुक्त शिमला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें