फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स् तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला में जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में हुई स्पर्धा में मॉडल प्रतियोगिता में गर्ल्स स्कूल रामपुर की छात्रा शरण ने पहला स्थान हासिल किया। लालपानी ब्वॉयज स्कूल शिमला के बाल वैज्ञानिक शिवजोत ने दूसरा और जाखू स्कूल के छात्र विकास को तीसरा पुरस्कार मिला। उच्च शिक्षा निदेशक डा. बीएल विंटा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

साइंस स्किट मुकाबले में तकलेच रामपुर स्कूल की अंकिता, धीरज, कामिनी, नीलेश, वंशिका और जागृति व पुष्पा की टीम ने पहला स्थान, जाखू हाई स्कूल के महेंद्र, रमन, बोध राज, पंकज, शिव कुमार गौरव और संजना ने दूसरा, डीएवी टुटू की हर्षिता, हिमांशु, पंकज, रीधम, चेतन, कसक और उदय ने तीसरा स्थान पाया। इस स्पर्धा में रामपुर गर्ल्स को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। मैथ ओलंपियाड की जूनियर केटेगरी में डीएवी दत्तनगर के आदित्य ने पहला, शिवांग डीएवी न्यू शिमला ने दूसरा, दीक्षांत कमलानगर ने तीसरा स्थान पाया। सीनियर वर्ग में डीएवी न्यू शिमला के सार्थक ने पहला, डीएवी दत्तनगर के यश ने दूसरा तो दयानंद पब्लिक स्कूल के प्रियांशु ने तीसरा स्थान पाया। सीनियर सेकें डरी स्कूल वर्ग में छोटा शिमला स्कूल के कविंद्र ने पहला, पोर्टमोर की प्रियंका ने दूसरा और एसपीआईडीएस संजौली के विपिन ने तीसरा स्थान पाया।
प्रोजेक्ट रिपोर्ट की स्पर्धा के जूनियर ग्रामीण में कड्डाकुफर के अंशुल ने पहला, डंसा स्कूल के कुंदन ने दूसरा, जूनियर अर्बन में ज्ञान ज्योति स्कूल ठियोग के प्रत्यक्ष ने पहला, सेजल एसपीएम ठियोग ने दूसरा, सीनियर ग्रामीण वर्ग में केलवी स्कूल की अंजु वर्मा ने पहला, गड्डाकुफरी की याचना हिमांशु और सुमित ने तीसरा स्थान पाया। सीनियर अर्बन वर्ग में ज्ञान ज्योति ठियोग की स्मृति ने पहला, तराना एसवीएम ठियोग ने दूसरा, ज्ञान ज्योति के ही सचिन ने तीसरा और एसवीएम ठियोग के धीरज ने चौथा स्थान पाया। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक टीएस बिष्ट ने बताया कि इस प्रतियोगिता में से ही राज्य प्रतियोगिता के लिए छात्रों का चयन कर लिया गया है। कार्यक्रम में उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा राकेश वशिष्ट भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रश्नोत्तरी के अर्बन वर्ग में चौपाल और न्यू शिमला डीएवी प्रथम
चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के सीनियर सेकेंडरी स्कूल श्रेणी में चौपाल स्कूल के कर्ण और रितुल ने पहला, स्थान पाया। सीनियर अर्बन में डीएवी न्यू शिमला की अदिति और वत्सल शर्मा, सीनियर ग्रामीण में डीएवी दत्तनगर की टीम में अवंतिका और गौरिशा जबकि जूनियर अर्बन में एपीएस रोहड़ू की ओशिन और युवराज, जबकि जूनियर ग्रामीण वर्ग में अशाल स्कूल की टीम में शामिल प्रज्ज्वल और कनिका की टीम ने पहला स्थान पाया। प्रश्नोत्तरी के इस मुकाबले में सीनियर सेकेंडरी वर्ग में डीएवी न्यू शिमला, अर्बन सीनियर वर्ग में एपीएस रोहड़ू की टीम और ग्रामीण में गुम्मा स्कूल, जूनियर अर्बन में डीएवी टुटू, तो जूनियर ग्रामीण वर्ग में डीएवी दत्तनगर ने दूसरा स्थान पाया। एक्टिविटी कार्नर के सीनियर सेकेंडरी वर्ग में दत्तनगर स्कूल की श्रुति ने पहला, नेरवा के रोशन ने सीनियर अर्बन में, सीनियर ग्रामीण में अड़हाल के योगेश, जूनियर अर्बन में छोटा शिमला के यश जबकि जूनियर ग्रामीण वर्ग में कोहबाग स्कूल के लक्ष्य ने पहला स्थान पाया। सर्वे रिपोर्ट की सीनियर सेकेंडरी स्पर्धा में जुन्गा स्कूल के अनुभव बाली ने पहला, रामपुर गर्ल्स स्कूल की शीतल ने दूसरा, चौपाल स्कूल की महिमा ने तीसरा और पोर्टमोर स्कूल की अज्जवल मेहता ने चौथा स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें