हिमाचल प्रदेश के क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी धर्मशाला शम्मी शर्मा ने बताया कि इंडकटिव सिक्योरिटी फंकशन प्राइवेट लिमिटेड डांढ़ा, शिमला में सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और एचआर के 300 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं और बीए पास और आयु सीमा 18 से 38 वर्ष रखी गई है। चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान के तौर पर 12,000 से 22,000 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा।
इसके लिए इच्छुक उम्मीदवारों को अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ 14 जुलाई को सुबह 10:00 बजे उप रोजगार कार्यालय इंदौरा, 15 जुलाई को उपरोजगार कार्यालय नूरपुर, 16 जुलाई को क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय धर्मशाला में पहुंचना होगा। वहीं 18 जुलाई को उप रोजगार कार्यालय नगरोटा बगवां, 19 जुलाई को उपरोजगार कार्यालय कांगड़ा, 20 जुलाई को उप रोजगार कार्यालय जवाली और 21 जुलाई को उप रोजगार कार्यालय देहरा में भी साक्षात्कार होंगे।