बिजली बोर्ड सुबह 10 से शाम 6 बजे तक लगेगा पावर कट संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के न्यू शिमला के सेक्टर-एक में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के लिए राज्य विद्युत बोर्ड शुक्रवार को करीब 30 साल पुराने ट्रांसफार्मर को बदलेगा।
क्षेत्र में बढ़ती आबादी और बिजली की मांग के चलते लोगों को लो वोल्टेज और ओवरलोडिंग की समस्या का सामना करना पड़ता था। ट्रांसफार्मर बदलने से इन समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है। बिजली बोर्ड 30 अक्तूबर को न्यू शिमला क्षेत्र में बिजली कट लगाएगा। बोर्ड के अनुसार न्यू शिमला सेक्टर एक, लेन नंबर 1 से 8, ब्लॉक नंबर 1, 2, 3, 3 ए, 4, 4 ए, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 16, 17 और 18, हाटेश्वरी मंदिर, एक्सिस बैंक, एसबीआई बैंक, सेक्टर-2 की लेन नंबर 4, दावत और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत उपमंडल खलीनी के सहायक अभियंता रविंद्र ठाकुर ने बताया कि बिजली कट सुबह 10 से शाम 6 बजे तक रहेगा। इस दौरान बिजली बोर्ड के कर्मचारी ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य करेंगे। बोर्ड ने स्थानीय लोगों से कार्य में बाधा से बचने के लिए सड़कों पर खड़े वाहन हटाने की अपील की है। लगातार बढ़ती आबादी के चलते बिजली की मांग में भी इजाफा हुआ है। इसी को देखते हुए बिजली बोर्ड ने क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था की क्षमता बढ़ाने के लिए ट्रांसफार्मर बदलने का निर्णय लिया है।