शिमला। राजकीय महाविद्यालय संजौली में शनिवार को लैंगिक संवेदनशीलता और महिला सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में शैक्षणिक संस्थानों और कार्यस्थलों पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम पर चर्चा हुई। डॉ. पूजा दुल्टा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। डॉ. कीर्ति सिंघा ने महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम विषय पर प्रस्तुति दी। उन्होंने विद्यार्थियों को महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा संबंधी नियमों की जानकारी दी। प्रो. अक्षय ने विद्यार्थियों के लिए परामर्श सत्र आयोजित किया। जेंडर चैंपियंस ने सेनटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन का प्रदर्शन किया। प्राचार्य डॉ. भारती भागड़ा ने जागरूकता कार्यक्रमों की सराहना की। महिला सेल संयोजक डॉ. शिवानी खत्री ने आयोजन की जिम्मेदारी संभाली। संवाद