फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: हाईकोर्ट के आदेश पर कैथलीघाट से तारादेवी तक 30 अतिक्रमण हटाए

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच विंग के अधिकारियों ने पुलिस बल और वन विभाग के कर्मचारियों के साथ जेसीबी से उखाड़ीं दुकानें और ढारे
विज्ञापन

कुछ लोगों ने पहले ही खुद समेट लिया था सामान
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। लोक निर्माण विभाग (एनएच विंग) के सब-डिवीजन शालाघाट ने उच्च न्यायालय (हाईकोर्ट) के आदेशों पर बुधवार को कैथलीघाट से लेकर तारादेवी तक राष्ट्रीय राजमार्ग कालका-शिमला (एनएच) के किनारे किए अतिक्रमण को हटा दिया।

एनएच विंग के अधिकारियों ने जेसीबी, टिप्पर, 10 मजदूरों, पुलिस बल और वन विभाग के कर्मियों को साथ लेकर इस संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान सड़क किनारे बने 30 से अधिक अवैध ढारों और अस्थायी दुकानों को उखाड़ा गया। कार्रवाई की भनक लगते ही अधिकांश अस्थायी दुकानदारों ने अपना सामान खुद ही हटा लिया था जिसके कारण विभाग को सामान जब्त करने की जरूरत नहीं पड़ी। पूरा दिन चली इस कार्रवाई का नेतृत्व एनएच विंग शालाघाट के सहायक अभियंता (एसडीओ) नेत्र प्रकाश और कनिष्ठ अभियंता (जेई) राकेश शर्मा ने किया। टीम ने करीब 17 किलोमीटर लंबे एनएच मार्ग पर फैले 30 से अधिक अतिक्रमणों को पूरी तरह साफ कर दिया है। विभाग का यह अतिक्रमण हटाओ अभियान वीरवार को भी जारी रहेगा। विंग की इस औचक कार्रवाई से सड़क किनारे फल और अन्य उत्पाद बेचने वाले अस्थायी कारोबारियों में हड़कंप मच गया। कैथलीघाट से जैसे ही टीम ने कार्रवाई शुरू की, शिमला की ओर सड़क किनारे दुकानें लगाने वाले अन्य लोग भी आनन-फानन में अपना सामान समेटने लगे।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग एनएच विंग के सहायक अभियंता नेत्र प्रकाश ने बताया कि यह कार्रवाई माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में की गई है। इसके तहत लकड़ी और लोहे से बनाए गए अस्थायी ढांचों को उखाड़कर नष्ट किया गया। इस अभियान में बालूगंज पुलिस, वन विभाग की तारादेवी रेंज के कर्मचारी और एनएच विंग के मजदूर शामिल रहे।
विज्ञापन



अब मैहली तक कार्रवाई करेगा विभाग
न्यायालय के आदेशों के तहत तारादेवी से आगे मैहली तक भी सड़क किनारे किए अतिक्रमण और सजी हुई दुकानों को हटाने की कार्रवाई आगे जारी रखी जाएगी। तारादेवी से मैहली मार्ग पर सड़क किनारे बड़ी संख्या में अवैध दुकानें सजती हैं, जिससे सड़क तंग हो जाती है और यह क्षेत्र में लगने वाले लंबे ट्रैफिक जाम का एक मुख्य कारण बनता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें