सरकार ने कांगड़ा जिले की तीन सड़कों को मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड (एमडीआर) बना दिया है। साथ ही कुल 102 सड़कें एमडीआर की श्रेणी में आ गई हैं। राज्य की इन सभी एमडीआर सड़कों की कुल लंबाई 4261 किलोमीटर तक पहुंच गई है।
राज्य की अतिरिक्त मुख्य सचिव लोक निर्माण विभाग मनीषा नंदा ने इस संबंध में दो अधिसूचनाएं जारी की हैं। अधिसूचनाओं को सोमवार को राज्य के राजपत्र में प्रकाशित किया गया है।
अधिसूचना के अनुसार सरकार ने परौर-खड़ोथ-गगल खास-धीरा-थलियाल-पुड़बा 17 किलोमीटर सड़क को मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड घोषित किया है। दूसरी सड़क आलमपुर-देहरू-सकोह-तलवाड़- कलूही-लंबागांव- जयसिंहपुर-डालू- खलटा-हारसीपत्तन 26.240 किलोमीटर सड़क को भी मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड बना दिया है।
सरकार ने कांगड़ा जिले की तीसरे सड़क आरा चौक से जोड़बा रोड को भी मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड बना दिया है। इसके साथ ही राद् में कुल 102 मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड बना दी गई हैं।