फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Strike: हिमाचल में जिला परिषद कैडर के 3,800 कर्मचारियों और अधिकारियों ने वापस ली हड़ताल

Fri, 08 Jul 2022 09:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

जिला परिषद कैडर के 3,800 कर्मचारियों और अधिकारियों ने दस दिन के बाद सरकार से मिले आश्वासन पर अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को वापस ले ली है।
विज्ञापन
हड़ताल वापस ली(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में जिला परिषद कैडर के 3,800 कर्मचारियों और अधिकारियों ने दस दिन के बाद सरकार से मिले आश्वासन पर अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को वापस ले ली है। सरकार ने पंचायती राज विभाग के निदेशक की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर इन अधिकारियों और कर्मचारियों के लंबित मसले सुलझाने का भरोसा दिलाया है। ये कर्मचारी और अधिकारी जिला परिषद के कैडर को पंचायती राज विभाग के कर्मचारी का दर्जा देने की मांग रहे थे। इसके अलावा संशोधित वेतनमान और समय पर वेतन जारी करने का मामला भी प्रमुखता से उठा रहे थे। 

विज्ञापन


 सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग को लेकर अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता, तकनीकी सहायक और पंचायत सचिव हड़ताल पर थे। इस हड़ताल के कारण कई जिलों में ग्राम सभाओं के चलते पंचायती राज विभाग ने इसके आयोजन का जिम्मा ग्राम रोजगार सेवकों, सिलाई अध्यापिकाओं और पंचायत चौकीदारों को सौंप दिया था। पंचायतों में विकास कार्य और दस्तावेज बनाने का काम ठप हो गया था। हिमाचल प्रदेश पंचायती राज विभाग के निदेशक रुग्वेद ठाकुर ने बताया कि उनकी अध्यक्षता में कमेटी गठित कर दी गई है। यह दस दिन में अपनी रिपोर्ट देकर एक माह में विभाग से संबंधित मसलों को सुलझा देगी। अन्य विभागों से जुड़े मसलों को संबंधित विभाग के उठाकर सुलझाने का भरोसा दिया है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें