फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: धामी के धार कूलियां में 29 गैस सिलिंडर पकड़े, दो घरेलू शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने सूचना पर दी दबिश
विज्ञापन

घर से कुछ दूरी पर स्टोर किए थे 5 से 10 किलो वाले सिलिंडर
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी से सटे धामी के धार कूलियां में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की टीम ने अवैध रूप से रखे 29 गैस सिलिंडर बरामद किए हैं। इनमें दो घरेलू और 27 व्यावसायिक सिलिंडर शामिल हैं।
विज्ञापन


जिला नियंत्रक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग नरेंद्र धीमान और निरीक्षक दीपक दत्याल की अगुवाई में बुधवार को टीम धामी के धार कूलियां गांव पहुंची। विभाग को सूचना मिली थी कि यहां एक व्यक्ति ने अवैध रूप से गैस सिलिंडर स्टोर करके रखे हैं। शिकायत मिलने के बाद विभाग ने टीम का गठन किया और गुप्त सूचना के आधार पर मौके पर दबिश दी। गैस सिलिंडरों में अधिकांश 5 से 10 किलो क्षमता वाले हैं। टीम ने मौके पर आवश्यक दस्तावेज और सिलिंडरों से संबंधित जानकारी जुटाने के बाद सभी 29 सिलिंडरों को अपने कब्जे में ले लिया। विभाग के अनुसार गैस सिलिंडरों को खुले तौर पर या निर्धारित सुरक्षा मानकों के विपरीत स्टोर नहीं किया जा सकता। खासकर घरेलू गैस सिलिंडरों को बिना अनुमति और निर्धारित व्यवस्था के आसपास स्टोर करना नियमों के विपरीत है। इस आधार पर विभाग ने बरामद सभी सिलिंडरों को सीज कर दिया है और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग की ओर से मामले में आगे की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। संबंधित व्यक्ति को नोटिस भी जारी किया जाएगा। इसके बाद मामले में नियमों के तहत आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। विभाग की ओर से की गई इस कार्रवाई को जिले में गैस सिलिंडरों के अवैध भंडारण के खिलाफ अब तक की बड़ी कार्रवाइयों में से एक माना जा रहा है। जिला नियंत्रक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नरेंद्र धीमान ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर धार कूलियां में दबिश दी गई। मौके से 29 गैस सिलिंडर बरामद हुए हैं, जिनमें दो घरेलू सिलिंडर भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें