फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में बारिश से एनएच को 29 करोड़ का भारी नुकसान

Sat, 18 Aug 2018 12:55 PM IST
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल के नेशनल हाईवे को मूसलाधार बारिश से 29 करोड़ की क्षति हुई है। राज्य में दो सर्किलों के अधीन राज्य के 21 नेशनल हाईवे जोड़े गए हैं। बारिश से नेशनल हाईवे को भारी नुकसान हुआ है। अधिकांश एनएच में वाहनों के पहिये तक थम गए थे। सरकार ने बारिश से नेशनल हाईवे को हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने को कहा।

विज्ञापन


हालांकि बारिश के बाद से वर्तमान में कोई भी नेशनल हाईवे बंद नहीं है और यातायात सामान्य ही है। नेशनल हाईवे प्राधिकरण के पास गत 14 अगस्त तक प्रदेश के नेशनल हाईवे को हुई क्षति रिपोर्ट पहुंच चुकी है। हिमाचल के नेशनल हाईवे के लिए शिमला और शाहपुर दो सर्किल काम कर रहे हैं।

इन सर्किलों के अधीन सभी 12 जिलों के नेशनल हाईवे की देखरेख और मरम्मत का कार्य किया जाता है। सरकार ने दोनों सर्किलों से 21 नेशनल हाईवे को भारी बारिश से हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार करके भेजने को कहा था।
विज्ञापन


दोनों सर्किलों से आई रिपोर्ट के अनुसार 14 अगस्त तक कुल 29 करोड़ की क्षति हुई है। राज्य के एनएच को हुई क्षति की रिपोर्ट से केंद्र सरकार को भी अवगत कराया जाएगा। नेशनल हाईवे के चीफ इंजीनियर भुवन शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों सर्किलों से बारिश से नेशनल हाईवे को 29 करोड़ रुपये की क्षति हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें