फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में कैंपस साक्षात्कार से भरे जाएंगे डॉक्टरों के 285 पद

Tue, 11 Dec 2018 05:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में कैंपस साक्षात्कार के माध्यम से 285 चिकित्सकों के पद भरे जाएंगे। साथ ही मेडिकल कॉलेज के लिए 15 असिस्टेंट प्रोफेसर के पद स्वीकृत किए गए हैं। टांडा मेडिकल कॉलेज में 14 और आईजीएमसी शिमला में 17 दिसंबर को कैंपस साक्षात्कार रखा गया है।

विज्ञापन


22 दिसंबर के बाद महार्षि मार्कंडेश्वर मेडिकल कॉलेज में भी कैंपस साक्षात्कार होगा। वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग में 276 चिकित्सकों के रिक्त पद हैं। कैंपस साक्षात्कार के माध्यम से 285 चिकित्सकों के पद भरने से प्रदेेश में सरप्लस चिकित्सक होंगे।

इससे पूर्व वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से 360 चिकित्सकों के पद भरे गए हैं। शीत सत्र में स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने सरकाघाट के विधायक कर्नल इंद्र सिंह के प्रश्न के जवाब में बताया कि स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सकों और गैर चिकित्सक स्टाफ की शीघ्र भर्ती होगी।

विज्ञापन

 

प्रदेश में 962 पद नर्सों के खाली

गैर चिकित्सकों के विभिन्न पदों को भरने के लिए कर्मचारी चयन आयोग को लिखा गया है। प्रदेश में 962 पद नर्सों के खाली हैं। इसमें 732 नर्सों के पद भरे जाएंगे। 50 फीसदी नर्सों के पद बैचवाइज भरे जाएंगे। 236 फार्मासिस्ट के पद बैचवाइज भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

रेडियोलॉलिस्ट के 141, ओटीए के 172, प्रयोगशाला विशेषज्ञों के 76 और लैब सहायकों के 129 पद भरे जाएंगे। लिपिक, स्टेनो और टांडा सुपरस्पेसिलिटी में गैर शिक्षकों के पद भरे जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में 2260 चिकित्सकों के पद स्वीकृत हैं।

इसमें 1982 पद वर्तमान में भरे हैं। आईजीएमसी शिमला और टांडा में इंफ्रास्ट्रक्चर पूरा है, जबकि नेरचौक में हाल ही में ओपीडी का शुभारंभ हुआ है। हमीरपुर और चंबा मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण के लिए भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

एमएस की 42 सीटें खालीं, 368 गैर हिमाचली कर रहे एमबीबीएस  

 प्रदेश में सात मेडिकल कॉलेज संचालित किए जा रहे हैं। विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की कुल 1650 सीटें हैं। इसमें 1482 हिमाचली और 368 गैर हिमाचली एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। सरकाघाट के विधायक कर्नल इंद्र सिंह के सवाल के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने

बताया कि आईजीएमसी शिमला, टांडा मेडिकल कॉलेज और महर्षि मार्कंडेश्वर मेडिकल कॉलेज सोलन में एमडी और एमएस की कुल 578 सीटे हैं, जिनमें 556 सीटें भरी हैं। इसमें 422 हिमाचली और 134 सीटें गैर हिमाचलियों से भरी गई हैं। इसके अलावा 42 सीटें खाली हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें