फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: प्रदेश में एक क्लिक पर मिल रहीं 275 सेवाएं, गोकुल बुटेल ने किया डिजिटल हेल्पलाइन का शुभारंभ

Tue, 22 Oct 2024 10:58 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मैहली में डिजिटल तकनीक एवं गवर्नेंस विभाग कार्यालय आईटी भवन के सभागार में डिजिटल हेल्पलाइन का गोकुल बुटेल ने शुभारंभ किया। 
विज्ञापन
गोकुल बुटेल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रधान सलाहकार आईटी नवाचार, डिजिटल तकनीक एवं गवर्नेंस गोकुल बुटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हमेशा तकनीक के प्रयोग को बढ़ावा दिया है। इसी सोच के साथ कार्य करते हुए ई-सेवाओं को बढ़ाकर 275 तक पहुंचाया गया है।  लोगों को घर बैठे एक क्लिक पर सेवाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इन ई-सेवाओं को और बढ़ाकर 300 से अधिक कर दिया जाएगा। मैहली में डिजिटल तकनीक एवं गवर्नेंस विभाग कार्यालय आईटी भवन के सभागार में डिजिटल हेल्पलाइन का गोकुल बुटेल ने शुभारंभ किया। 

विज्ञापन


इस अवसर पर बुटेल ने कहा कि डिजिटल हेल्पलाइन को सरकारी विभागों के अधिकारियों के लिए बनाया गया है, ताकि लोगों को सेवा प्रदान करने में आ रही समस्याओं का निदान त्वरित किया जा सके। किसी भी ई-सेवा एप्लीकेशन एवं पोर्टल से जुड़ी समस्या के लिए सरकारी विभागों के अधिकारी हेल्पलाइन नंबर 0177-3525101/02 पर संर्पक कर सकते हैं। हर पंजीकृत समस्या के लिए एसएमएस के माध्यम से एक टिकट नंबर जनरेट किया जाएगा जिससे समस्या समाधान प्रक्रिया को ट्रैक किया जा सकता है। सचिव डिजिटल तकनीक एवं गवर्नेंस राखिल काहलों ने सभी का धन्यवाद किया। 

शिमला और कांगड़ा में बन रहे आईटी पार्क : बुटेल
गोकुल बुटेल ने कहा कि प्रदेश में 2 आईटी पार्क कांगड़ा और शिमला में बनाए जा रहे हैं ताकि प्रदेश के शिक्षित युवाओं को रोजगार के लिए अन्य राज्यों की ओर रुख न करना पड़े। 
विज्ञापन


ई-सर्विसेज की साल में होती हैं 20 लाख ट्रांजेक्शन 
गोकुल बुटेल ने कहा कि इन ई-सर्विसेज की साल में 20 लाख ट्रांजेक्शन होती हैं। ई-विधान की शुरुआत वीरभद्र सिंह की सरकार के समय में हुई थी और इसका अनुसरण राष्ट्रीय स्तर पर हो रहा है। आने वाले 2 साल में प्रदेश आईटी के क्षेत्र में दक्षिण भारतीय राज्यों से आगे निकल जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें