चंबा मंडी समिति के बाद अब हमीरपुर मंडी समिति में अनियमितता सामने आई है। समिति प्रबंधन और अफसरों की लापरवाही से 26.10 लाख रुपये की चपत लगी है। हमीरपुर यार्ड, उप यार्ड जाहू और नादौन में समिति की दुकानों और गोदामों के निर्माण के बाद किराये में देने में घोर कोताही की गई है। ऑडिट में यह खुलासा हुआ है।
15 दुकानें और गोदाम किराये पर न देने के कारण 31 मार्च, 2018 तक कुल 26.10 लाख रुपये की आर्थिक क्षति हुई है। इस अनियमितता को सहायक नियंत्रक लेखा परीक्षक के पत्र संख्या 247/2018 के माध्यम से मंडी समिति हमीरपुर के सचिव के ध्यान में लाया गया है।
सचिव ने इस पत्र का जवाब दिया है कि मंडी समिति हमीरपुर की बैठक में फैसला लिया गया है कि इन दुकानों और गोदामों को किराये में देने के लिए विज्ञापन दिया जाएगा। दुकानों और गोदामों के अति शीघ्र प्रयास किए जाएंगे।
31 मार्च, 2018 तक इन दुकानों और गोदामों को किराये में न देने से लगा लाखों का चूना
दुकान- गोदाम मार्के ट यार्ड कब से खाली वित्तीय नुकसान
बूथ नंबर 3 हमीरपुर 12-07-2017 12480
बूथ नंबर 4 हमीरपुर 12-07-2017 12480
दुकान नंबर 9 नादौन 14-07-2017 11224
दुकान नंबर 1 जाहू 23-05- 2017 13750
दुकान नबर 5 जाहू 26-04-2016 31623
दुकान नंबर 8 जाहू 23-05-2016 13750
दुकान नंबर 7 जाहू 1-03-2016 34375
गोदाम नंबर 1 जाहू सितंबर, 2013 182325
गोदाम नंबर 2 जाहू सितंबर, 2013 182325
गोदाम नंबर3 जाहू सितंबर, 2012 222105
गोदाम नंबर 4 जाहू सितंबर, 2012 222105
गोदाम नंबर 5 जाहू सितंबर, 2012 222105
गोदाम नंबर 6 जाहू सितंबर, 2012 222105
गोदाम नंबर 7 जाहू सितंबर, 2012 422770
छह दुकानें जाहू सितंबर, 2012 804000