फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसएस सूची नहीं बनाने वाले 255 स्कूल डिफाल्टर, पोर्टल में नहीं डाली सूची

Wed, 10 Oct 2018 11:45 AM IST
सुनील शर्मा, अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के 255 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों की ओर से एनएसएस स्वयंसेवियों की सूची यंग इंडिया पोर्टल पर आदेशों के बावजूद नहीं डालने पर शिक्षा विभाग ने इन स्कूलों को डिफाल्टर घोषित कर दिया है। विभाग ने इन स्कूलों की सूची वेबसाइट पर डाल दी गई है। विभाग ने इन स्कूलों को स्वयंसेवियों की सूची अब दस अक्तूबर तक पोर्टल पर डालने का समय दिया है।

विज्ञापन


प्रदेश के सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में गठित राष्ट्रीय सेवा योजना के वालंटियर्स की डिटेल यंग इंडिया पोर्टल पर डालने के आदेश शिक्षा विभाग चार बार स्कूल प्रधानाचार्य को दे चुका है। बावजूद प्रदेश के स्कूलों में इस पर अमल नहीं लाया गया।

शिक्षा विभाग ने 255 स्कूलों की डिफाल्टर घोषित कर दिया है। प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग ने सबसे पहले 14 अगस्त को सभी स्कूल प्रधानाचार्यों को आदेश जारी कर स्कूल के स्वयंसेवियों का पूरा विवरण यंग इंडिया पोर्टल में अपलोड कर निदेशालय को भेजने के लिए कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए विभाग ने प्रधानाचार्यों को पत्र भी जारी किया है। विभाग ने बिलासपुर के 23, चंबा के 15, हमीरपुर के 30, कांगड़ा के 33, कुल्लू के 24, लाहौल स्पीति के तीन, मंडी के 39, शिमला के 35, सिरमौर के 20, सोलन के 31, ऊना जिला के दो स्कूलों सहित 255 वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं को डिफाल्टर घोषित कर दिया है।

पांचवीं बार जारी आदेशों में साफ कहा गया है कि 10 अक्तूबर तक रिपोर्ट निदेशालय में जमा करवाएं। अतिरिक्त निदेशक उच्च शिक्षा एमएल आजाद का कहना है कि दस अक्तूबर तक स्कूलों ने रिपोर्ट तैयार नहीं की तो आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें