फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2500 करोड़ से बनेगा थाना प्लोन हाइड्रो प्रोजेक्ट, खुलेंगे रोजगार के द्वार

Tue, 14 Jul 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
विज्ञापन
जल विद्युत परियोजना(सांकेतिक)
विज्ञापन

हिमाचल के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में 2500 करोड़ रुपये से बनने वाली 191 मेगावाट थाना प्लोन हाइड्रो इलेक्ट्रिक परियोजना के निर्माण की सारी बाधाएं दूर हो गई हैं। इस परियोजना के लिए पर्यावरण मंत्रालय से हरी झंडी मिल गई है। डीपीआर का कार्य भी अंतिम चरण में है। डीपीआर स्वीकृत होते ही भूमि अधिग्रहण का कार्य शीघ्र आरंभ किया जा सकेगा। परियोजना के निर्माण के लिए 405 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता होगी। एफसीए (फॉरेस्ट क्लीयरेंस) के लिए डीएफओ जोगिंद्रनगर को नोडल अधिकारी बनाया गया है। एफसीए के लिए भी सभी औपचारिकताएं अंतिम चरण में हैं। परियोजना के महाप्रबंधक अजय बिष्ट ने बताया कि परियोजना निर्माण से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मुहैया होंगे। 

विज्ञापन


107 मीटर बनेगा बांध
परियोजना के लिए बांध ब्यास नदी पर बनेगा, जिसकी उंचाई 107 मीटर होगी। पावर हाउस बांध से 200 मीटर की दूरी पर बनेगा। प्रोजेक्ट की खास बात यह है कि इससे क्षेत्र के लोग प्रभावित नहीं होंगे। सांसद रामस्वरूप ने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के प्रयासों से यह संभव हो सका है। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य के लिए एनएचपीसी व एसजेवीएनएल से बात चल रही है। परियोजना के निर्माण कार्य को गति प्रदान करने के लिए थाना प्लोन हाईड्रो इलैक्ट्रिक परियोजना के प्रबंधन से समय समय पर संपर्क किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें