फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: केवी जतोग के 24 खिलाड़ियों ने जीते पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय संगठन की क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। केंद्रीय विद्यालय जतोग कैंट के खिलाड़ियों ने केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) की क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के सभी 24 खिलाड़ियों ने पदक जीते।
विद्यालय के इतिहास में पहली बार सभी प्रतिभागियों ने पदक जीते हैं। साथ ही 15 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। अंडर-14 बालिका बास्केटबाल टीम ने केंद्रीय विद्यालय चंडीमंदिर, हरसिंहपुरा, एएफएस गुरुग्राम और अंबाला जैसी मजबूत टीमों को हराकर स्वर्ण पदक जीता। टीम में चीना, मीसा, अर्पिता, निमृत, याचना, ईशानवी, पलक, हरमन, ख्याति और अपराजिता शामिल रहीं।
विज्ञापन

जूडो में ऋतिका ने रजत और समीक्षा ने कांस्य पदक जीता। ताइक्वांडो में कृतिका ने कांस्य पदक हासिल किया। अंडर-17 बालिका बास्केटबाल टीम की अद्विका, हितांशी, जिया, कीर्ति, ज्योत्सना, गरिमा, आरुषि, अक्षिता, रिद्धिमा और हर्षिता ने कांस्य पदक जीता। एथलेटिक्स में यशमीत ने ने ऊंची कूद और 80 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक, जबकि 400 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में जगह बनाई।
खिलाड़ियों और विद्यालय प्रशासन ने उपलब्धि का श्रेय खेल शिक्षक अमित शर्मा को दिया। वे पूर्व भारतीय खिलाड़ी रह चुके हैं। प्राचार्य मोहित गुप्ता ने खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों, खेल शिक्षक अमित शर्मा और विद्यालय परिवार को बधाई
विज्ञापन

दी।
15 खिलाड़ी नेशनल में दिखाएंगे दम
क्षेत्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय के 15 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में चीना, मीसा, अर्पिता, निमृत, याचना, ईशानवी, पलक, हरमन, ख्याति, अपराजिता, अद्विका और कीर्ति (बास्केटबाल), क्षितिज (क्रिकेट), शौर्य (खो-खो) और माहिका (खो-खो) शामिल हैं। ये खिलाड़ी अब राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें