लोक निर्माण विभाग को सौंपा शिमला-मटौर हाईवे के हिस्से का मरम्मत कार्य, टारिंग से सफर होगा सुहाना और सुरक्षित
वर्षा शालिका के बाहर लग रहे पेवर ब्लॉक, डंगे लगेंगे अमर उजाला ब्यूरो शिमला। राष्ट्रीय उच्च मार्ग शिमला-मटौर (205) के शिमला से दाड़लाघाट तक 43.100 किलोमीटर हिस्से का लोक निर्माण विभाग का एनएच डिविजन सोलन रखरखाव करेगा। इस मार्ग के रखरखाव के लिए नेशनल हाइवे अथॉरिटी ने 24 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। इस बजट से लोक निर्माण विभाग एनएच डिविजन सोलन ने रखरखाव का कार्य शुरू कर दिया है।
इस बजट से शेष रही करीब 12 किलोमीटर सड़क की टारिंग की जानी है, सात से आठ डंगाें का निर्माण कर सड़क को चौड़ा करने का कार्य किए जाने के साथ ही ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त किया जाएगा। इसमें नालियों की सफाई, झाड़ियों को काटने, चूना आदि लगाने जैसे कई कार्य किए जा रहे है। 43 किलोमीटर एनएच के रखरखाव की पूरी जिम्मेदारी अब लोक निर्माण विभाग का एनएच डिविजन सोलन ही देखेगा। इसकी निगरानी में आगे कार्य होंगे। डिविजन ने टारिंग के शेष बचे कार्य के लिए टेंडर भी कॉल किए हैं। इसका आवंटन होने के बाद जहां भी सड़क की टारिंग उखड़ी है, उसे ठीक किया जाएगा। इन कार्यों के पूरा होने से सफर सुरिक्षत और आरामदायक होगा। इस सड़क पर तीखे मोड़ होने से हादसों की हमेशा आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
एनएचएआई पिछले स्वीकृत बजट से करवा रहा एनएच का सुधार नेशनल हाईवे 205 के लिए पिछले स्वीकृत किए बजट से नेशनल हाईवे अथॉरिटी स्वयं कार्य करवा रही है। इसमें 43 किलोमीटर सड़क में क्रैश बैरियर लगाने के साथ सड़क को चौड़ा करने के लिए टारिंग के अलावा शेष बची जगह पर कंक्रीट करने का कार्य चल रहा है। इसमें पिछली बरसात में क्षतिग्रस्त हुए एनएच पर डंगों को लगाने का कार्य लगभग पूरा किया जा चुका है। अब एनएचएआई वर्षा शालिका के सामने पेवर ब्लॉक लगवाएगा। अथॉरिटी ने सड़क की टारिंग के बाद जगह जगह रात के समय में सफर को सुरक्षित बनाने के लिए एनएच पर सफेद चमकने वाले डिवाइडर लाइन लगाने, कैट आई और साइन बोर्ड लगवाने का कार्य भी करवा रही है।
कोटलोक निर्माण विभाग ने एनएच के सोलन डिविजन के तहत आने वाले शिमला से दाड़लाघाट तक के हिस्से का रखरखाव कार्य शुरू कर दिया है। इसके लिए एनएचएआई ने करीब 24 करोड़ का बजट दिया है। इससे सड़क किनारे की झाड़ियों को काटने, जल निकासी को नालियां बनाने, कलवर्ट को साफ करने के साथ कुछ जगह डंगें लगाए जा रहे हैं। इसके साथ टारिंग का कार्य भी किया जाना है। -मनोज सहगल, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी एनएच डिविजन सोलन