फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

71 पदों के लिए 23 हजार ने दी परीक्षा, 18 हजार नहीं आए

Mon, 22 Aug 2016 10:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में रविवार को एलाइड सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया गया। यह परीक्षा प्रदेश भर के 137 केंद्रों पर आयोजित की गई। इस प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में बैठेंगे। इस परीक्षा में शनिवार को 23 हजार 829 उम्मीदवार बैठे।
विज्ञापन


परीक्षा के लिए 137 केंद्रों में से 37 केंद्र शिमला में ही रखे गए थे, जबकि 100 केंद्र हिमाचल के अन्य क्षेत्रों में थे। इस परीक्षा का आयोजन कुल 71 पदों के लिए किया गया। ये पद तहसील कल्याण अधिकारी, आबकारी एवं कराधान निरीक्षक, पंचायत इंस्पेक्टर, सहकारी सभाएं अधिकारी, इलेक्शन कानूनगो आदि के हैं।
विज्ञापन

17 हजार 983 उम्मीवारों ने नहीं दी ये परीक्षा

इस परीक्षा का आयोजन 10 से एक बजे के बीच आयोजन किया गया। इसमें 200 प्रश्न थे और ये 200 अंकों के थे। राज्य लोक सेवा आयोग में इस परीक्षा के सदस्य सचिव त्रिलोक सिंह चौहान ने बताया कि इस प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन प्रदेश भर के 137 केंद्रों पर किया गया, जिसमें उम्मीदवारों में खासा उत्साह देखा गया।

इस परीक्षा के लिए 41 हजार 812 उम्मीदवारों को दाखिल किया गया था। इस परीक्षा में 23 हजार 829 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। 17 हजार 983 उम्मीवारों ने ये परीक्षा नहीं दी, जबकि इनकी आयोग के पास फीस जमा थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें