फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम खराब होने से छितकुल में फंसे उत्तराखंड के 23 ट्रैकर, एक की मौत

Fri, 15 Jun 2018 10:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, किन्नौर/मनाली (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड से ट्रैकिंग करते हुए किन्नौर पहुंचा 23 सदस्य दल खराब मौसम में छितकुल फंस गया। इस दौरान तबीयत खराब होने से एक ट्रैकर की मौत हो गई। 22 लोगों को रेस्क्यू के करने के लिए आईटीबीपी के जवान जुटे हुए हैं। दल में महाराष्ट्र के नौ, हरियाणा का एक और मैक्सिको के दो लोगों के अलावा अन्य लोग हैं।

विज्ञापन


उधर, मनाली के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोलंगनाला में लैंडिंग के दौरान तेज हवा चलने से पैराग्लाइडर में बैठा पायलट और सैलानी 10 फीट ऊंचाई से गिर गए। हादसे में गाजियाबाद निवासी सैलानी की मौत हो गई, जबकि पायलट गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे मंडी अस्पताल रेफर किया गया है।

Trending Videos
विज्ञापन

DEMO PIC
पुलिस के अनुसार गाजियाबाद से मनाली घूमने आए प्रशांत यादव उर्फ  रवि (27) पुत्र उदयवीर यादव वीरवार दोपहर दो बजे सोलंगनाला में पैराग्लाइडिंग कर रहे थे। लैंडिंग के दौरान तेज हवा चलने से ग्लाइडर हवा में गोल-गोल घूमने लगा।

करीब दस फीट ऊंचाई से प्रशांत और पायलट सुंदर महंत (30) पुत्र बुध राम नीचे गिर गए। पर्यटक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल पायलट को उपचार के लिए मनाली के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसे मंडी रेफर किया गया है।  एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि मामला दर्ज कर परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें