अब 2 मई को होंगे मलेंडी में उपप्रधान और के पुजारली वार्ड पद के लिए चुनाव अमर उजाला ब्यूरो शिमला। पंचायतीराज संस्थाओं के उपचुनाव में 25 पदों के लिए निर्विरोध चुने गए एक पंचायत समिति सदस्य सहित 22 वार्ड सदस्यों के नाम जिला प्रशासन ने जारी कर दिए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य नेगी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब 2 मई को नारकंडा खंड की पंचायत मलेंडी में उपप्रधान और चौपाल खंड के पुजारली वार्ड पद के लिए चुनाव होंगे। मतदान 2 मई को सुबह 8 से दोपहर बाद 4 बजे तक करवाया जाएगा। इसी दिन चुनाव नतीजे भी आएंगे। अधिसूचना के मुताबिक जुब्बल-कोटखाई खंड के बढाल पंचायत समिति सदस्य के लिए मीनाक्षी तांटा को निर्विरोध चुना गया है। पंचायत बरथाटा से वार्ड सदस्य गोपाल सिंह और झाल्टा वार्ड से रीता देवी, नारकंडा खंड की पंचायत भुट्टी से ओम प्रकाश और वार्ड संख्या-6 से सीमा देवी सदस्य चुनी गई हैं। विकास खंड ठियोग की पंचायत भाज से वार्ड सदस्य मीनाक्षी, रोहड़ू खंड की पंचायत कुई से पूजा, कोटखाई खंड की पंचायत बाग-डुमैहर से सुभद्रा देवी, थरोला से कृष्णा, बसंतपुर खंड की पंचायत देवला से महेंद्र, कुपवी खंड की पंचायत धोताली से बिलम सिंह चुने गए हैं। टुटू खंड की पंचायत गलोट से ऋतु देवी (रीता ठाकुर), भलोह में बतो देवी, शामलाघाट में रणजीत सिंह, पाहल में कौशल्या, चौपाल खंड की पंचायत कुथाह से वार्ड सदस्य में बिंद्रा देवी, मशोबरा खंड की बल्देयां पंचायत से पलविंद्र, चेडी में कुमारी चेतना, चमियाना में प्रभु दयाल, मशोबरा में निशा देवी और जनेडघाट में शीला देवी के नाम अधिसूचित किए हैं।