हिमाचल प्रदेश में 20 मई को 18 से 44 साल के उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए प्रदेश भर में 218 वैक्सीनेशन सेंटर बनाए हैं, जहां 21820 लोगों को वैक्सीन लगेगी। प्रदेश में 18 से 44 साल के लोगों को 17 मई को टीका लगा था। अब 20 मई को टीका लगाया जा रहा है। वैक्सीनेशन की अगली तिथि 24 मई को है। इसके लिए दो दिन पहले 22 मई को स्लॉट बुकिंग के लिए खुलेगा। सभी जिलों के स्लॉट खुलने की समय अवधि भी अलग-अलग निर्धारित की गई है।
उधर, प्रदेश सरकार 15 जून तक 18 से 44 वर्ष आयु के लोगों के लिए 1,19,760 वैक्सीन की डोज खरीदेगी। केंद्र से इसकी अनुमति मिल गई है। इसके अलावा केंद्र ने 45 साल से ऊपर के लोगों के लिए हिमाचल को 2,52,770 डोज निशुल्क देने का फैसला लिया है। स्वास्थ्य विभाग के मिशन निदेशक निपुण जिंदल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए अभी तक कोविशील्ड की 1,72,190 खुराकें उपलब्ध हैं, जबकि 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों के लिए 88100 खुराकें उपलब्ध हैं।
किस जिले में कितने सेंटरों पर कितने लोगों को लगेगा टीका
जिला सेंटर वैक्सीनेशन
बिलासपुर 12 1190
चंबा 17 1663
हमीरपुर 13 1300
कांगड़ा 46 4600
किन्नौर 3 300
कुल्लू 14 1400
स्पीति 1 20
मंडी 31 3099
शिमला 27 2699
सिरमौर 17 1699
सोलन 21 2100
ऊना 16 1750
कुल 218 21820