लडभड़ोल (मंडी)। चौंतड़ा शिक्षा खंड द्वितीय की खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन राजकीय प्राथमिक पाठशाला पंडोल में किया गया। इसमें सात जोन के लगभग 200 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्र वर्ग में कबड्डी स्पर्धा में लडभड़ोल जोन विजेता और पंजालग जोन उपविजेता रहा। खो-खो में बल्हक्वार विजेता, तुलाह जोन उपविजेता, वॉलीबाल में लडभड़ोल विजेता और भराड़पट्ट जोन उपविजेता रहा। बैडमिंटन में ऊटपुर जोन विजेता और पंडोल जोन उपविजेता रहा। वहीं छात्रा वर्ग में कबड्डी में बल्हक्वार जोन चैंपियन बना। ऊटपुर जोन को उपविजेता का खिताब मिला। खो-खो में बल्हक्वार विजेता, लडभड़ोल उपविजेता, वॉलीबाल में भराड़पट्ट जोन विजेता, लडभड़ोल उपविजेता, बैडमिंटन में लडभड़ोल विजेता और भराड़पट्ट उपविजेता रहा। एथलेटिक्स में ओवरआल का खिताब लडभड़ोल जोन को मिला। सांस्कृतिक कार्यक्रम में पंडोल जोन ने बाजी मारी। मार्चपास्ट में तुलाह जोन, एकांकी में लडभड़ोल और अनुशासन में तुलाह जोन प्रथम रहे। विजेताओं को मुख्यातिथि विजय कांत ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।