फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माकपा कार्यकर्ताओं ने घेरा महापौर कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
महापौर कार्यालय के बाहर माकपा का प्रदर्शन
विज्ञापन

पार्षद से दुर्व्यवहार मामले में की नारेबाजी
पेयजल को निजी हाथों में देने का भी विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। माकपा शिमला शहरी कमेटी ने नगर निगम की मासिक बैठक में पार्षद शैली शर्मा के साथ अभद्र व्यवहार करने के विरोध में महापौर कार्यालय का घेराव किया।
दोपहर करीब साढ़े 12 बजे माकपा कार्यकर्ता पार्षद शैली शर्मा के साथ महापौर कार्यालय के बाहर जमा हो गए और नारेबाजी करने लगे। इन्होंने भाजपा पार्षद शैलेंद्र चौहान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन उग्र होता देख पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि, इस दौरान महापौर कार्यालय में मौजूद नहीं थीं। पार्टी के राज्य कमेटी सदस्य विजेंद्र मेहरा, फालमा चौहान, शहरी सचिव बलबीर पराशर, पूर्व पार्षद राजीव ठाकुर और विक्रम कायथ ने कहा कि माकपा पार्षद जनता के मुद्दों पर सदन में लड़ रही हैं लेकिन भाजपा पार्षद न सिर्फ उन्हें बात रखने से रोकते हैं बल्कि अभद्र व्यवहार भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महापौर को आरोपी पार्षद के खिलाफ कार्रवाई करनी होगी। पार्टी ने भाजपा शासित नगर निगम में पेयजल व्यवस्था और कूड़ा एकत्र करने का काम निजी हाथों में देने का भी विरोध किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। नगर निगम को अपने दोनों फैसले वापस लेने होंगे।
विज्ञापन

सदन में माफी मांगें पार्षद : शैली शर्मा
माकपा पार्षद शैली शर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा पार्षद शैलेंद्र ने उनके साथ भरे सदन में अभद्र व्यवहार किया है। ऐसे में सदन में उन्हें माफी मांगनी होगी। ऐसा नहीं किया तो वह सदन नहीं चलने देंगी। उन्होंने कहा कि महिला पार्षद के साथ अभद्र व्यवहार होने पर महापौर को कार्रवाई करनी चाहिए थी लेकिन ऐसा नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें