फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव मंदिर के पास दरक रहा पहाड़, लोग दहशत में

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। ढली-बाईपास पर शिव मंदिर के पास पहाड़ फिर से दरकने लगा है। यहां से पत्थर गिरने से आसपास के लोग दहशत में हैं। लोक निर्माण विभाग के एनएच विंग ने यहां न तो डंगा लगाया है और न ही बचाव के लिए कोई अन्य प्रयास किए हैं। हादसे के डर से तीन भवनों में रहने वाले 15 परिवारों के लोग बारिश होने पर घरों से बाहर निकल आते हैं।
साल 2017 में भारी बारिश के बीच पहाड़ दरकने से करीब आधा दर्जन वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। करीब डेढ़ दर्जन परिवार बेघर हो गए। दो इमारतें क्षतिग्रस्त हो र्गइं और घरों में मलबा घुस गया। अब पहाड़ में एक बार फिर से दरार आ गई है और विभाग आंखें मूंदे बैठा है।
विज्ञापन

जिस जगह पर पहाड़ दरका था। उससे महज 200 मीटर की दूरी पर लोक निर्माण विभाग के एनएच विंग का सब-डिविजन है। इस कार्यालय में विभाग के सहायक अभियंता बैठते है। बावजूद इसके विभाग सड़क और उसके किनारे रहने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए आज तक डंगों का निर्माण कर पाया और न ही सुरक्षा का कोई विकल्प निकाला।
विज्ञापन

लीला शर्मा, अनुराग राजटा, अरुण स्तान, जय राम शर्मा का कहना है कि लोग दहशत में जी रहे हैं। विभाग के पास चक्कर काटते काटते थक गए लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। लोगों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रशासन से मांग की है कि लोगों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें