फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उबे कन्नौरे कुणू जांदे... मचाया धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में शुक्रवार को छात्र कल्याण संघ चम्याणा मल्याणा एवं पटगैहर की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाया गया। कसुम्पटी विधायक अनिरुद्ध सिंह ने बतौर मुख्यातिथि कार्यक्रम में शिरकत की। जश्न 2017-18 के मौके पर पहाड़ी नाटी उबे कन्नौरे कुणू जांदे... नाटी पर छात्र संगठन ने जमकर ठुमके लगाए। लोकगायक कुलदीप शर्मा ने हाटू री टिरा, रुदी लागी चेखि... गाने गाकर सभागार में मौजूद दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया। उधर एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकुश वर्मा ने बताया कि सालभर अनेक कार्यक्रम छात्र संघ की ओर से करवाए जाते हैं। वार्षिक कार्यक्रम के दौरान छात्र संघ के सभी छात्रों को मुख्यातिथि ने पुरस्कृत किया। उपाध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम छात्रों की प्रतिभा को सामने लाते हैं। इस मौके पर ग्राम पंचायत चम्याणा के प्रधान रत्न ठाकुर, मल्याणा की प्रधान ममता ठाकुर, चमन ठाकुर, अजय चौहान, नीटू ठाकुर, रामकृष्ण शांडिल, अजय चौहान समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें