फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिज, छोटा शिमला टैंक को एक दिन नहीं होगी पानी की सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। शहर में पानी की किल्लत को दूर करने के लिए निगम ने पानी के स्टोरेज टैंकों तक पानी के वितरण को लेकर प्लान बदला है। अब गिरि और गुम्मा से संजौली टैंक तक आने वाली सप्लाई से रिज तथा छोटा शिमला टैंकों को एक ही दिन की सप्लाई नहीं की जाएगी। एक दिन छोड़कर इन टैंकों के लिए पानी की सप्लाई होगी। पानी की बढ़ती किल्लत को दूर करने के लिए निगम की ओर से पहली बार यह योजना बनाई गई है।
इससे पूर्व में पेयजल स्त्रोतों से आने वाली पानी की सप्लाई को सीधा ही रिज और छोटा शिमला के टैंकों को भेज दिया जाता था। इससे कई बार शहर के अधिकांश हिस्सों में पानी की सप्लाई नहीं हो पाती थी। निगम दावा कर रहा है कि शहर के उपनगर टुटू में पानी की किल्लत सबसे अधिक रहती है। अब संजौली टैंक से एक दिन रिज और दूसरे दिन छोटा शिमला टैंक को पानी की सप्लाई की जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम अभियंता विजय गुप्ता का कहना है कि संजौली टैंक से रिज और छोटा शिमला टैंक के लिए अलग-अलग दिन पानी की सप्लाई का निर्धारण किया गया है। ताकि, सभी क्षेत्रों के लिए के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी की सप्लाई हो सके।
विज्ञापन

---
दोनों ओर सप्लाई रहने से आती थी दिक्कतें
निगम का दावा है कि इससे पूर्व संजौली टैंक से रिज और छोटा शिमला टैंक के लिए एक साथ पानी की सप्लाई जारी रहती थी। दोनों टैंकों में पानी की सप्लाई होने के कारण पानी आधा-आधा बंट जाता था। इस कारण कई बार शहर को पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें